विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2019

Ayodhya Verdict: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन देंगे इतना धन...

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की.

Ayodhya Verdict: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन देंगे इतना धन...
प्रतीकात्मक फोटो.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की. गुरुवार को जारी एक प्रेस रिलीज में रिजवी ने कहा कि बोर्ड ने मंदिर का समर्थन किया है. रिजवी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आया है वही एक अकेला रास्ता था जिससे यह मामला सुलझ सकता था. अब हिन्दुस्तान में राम जन्मभूमि के स्थान पर दुनिया का सबसे सुंदर राम मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है.

रामालय ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे सक्षम होने का दावा किया, PMO को ज्ञापन सौंपा

उन्होंने कहा, 'इमामे हिंद, भगवान श्रीराम, जो हम सभी मुसलमानों के भी पूर्वज हैं, उनके राम मंदिर निर्माण के लिए वसीम रिजवी फिल्मस द्वारा 51 हजार रुपये की भेंट राम जन्म भूमि न्यास को मंदिर निर्माण के लिए दी जा रही है.' बयान में कहा गया कि भविष्य में जब भी राम मंदिर का निर्माण होगा शिया वक्फ बोर्ड की तरफ से उसमें भी मदद की जाएगी. उन्होंने साथ ही कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी 'रामभक्तों' के लिए गर्व का मामला है. 

अयोध्या ट्रस्ट का गठन कैसे होगा और कौन-कौन होंगे इसमें शामिल? पढ़ें- संस्कृति मंत्री ने क्या कहा

उधर, देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अयोध्या मामले में फैसला सुनाते हुए उच्चतम न्यायालय ने जो पांच एकड़ भूमि मस्जिद के लिए दी है, उसे सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को नहीं लेना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला कानून के कई जानकारों की समझ से बाहर है. मदनी ने कहा, 'हम बार बार कहते थे कि कानून और सबूत की बुनियाद पर जो भी फैसला आएगा, उसे सम्मान की नजर से देखेंगे, लेकिन यह अजीबोगरीब इत्तेफाक है कि फैसले में कुछ ऐसी सूरत है जो कानून के बड़े जानकारों की समझ से बाहर है.' 

अयोध्या मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड इस वजह से दाखिल नहीं करेगा रिव्यू पिटीशन

VIDEO: अयोध्या: रिव्यू पिटीशन पर मुस्लिम पक्ष में बंटी राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Rizvi, Shia Central Waqf Board, Ram Temple, Ayodhya Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com