विज्ञापन

रामनवमी पर अयोध्या में भव्य उत्सव; रोशनी और फूलों से सजा राम मंदिर, 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Ayodhya Ram Navami: रामनवमी पर अयोध्या में भव्य उत्सव की तैयारी. राम मंदिर फूलों व रोशनी से सजा, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद.

रामनवमी पर अयोध्या में भव्य उत्सव; रोशनी और फूलों से सजा राम मंदिर, 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
Ram Navami 2026: रामनवमी पर अयोध्या में भव्य उत्सव; रोशनी और फूलों से सजा राम मंदिर, 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Ayodhya Ram Navami: रामनवमी (Ram Navami 2026) का पावन पर्व कल अयोध्या में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस शुभ अवसर को लेकर पूरी अयोध्या नगरी (Ayodhya Ram Mandir) राममय हो गई है. रामनवमी के मद्देनज़र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Mandir) को भव्य रूप से सजाया (Ram Temple Decoration) जा रहा है. मंदिर परिसर में फूलों की कलात्मक सजावट और आकर्षक रोशनी से मंदिर को अलौकिक स्वरूप दिया गया है. वहीं चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर स्थित सूर्य मन्दिर पर विधि विधान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया.

Ayodhya Ram Navami: राम मंदिर में रामनवमी की तैयारी

Ayodhya Ram Navami: राम मंदिर में रामनवमी की तैयारी

राम मंदिर निर्माण के बाद पहली भव्य रामनवमी

राम मंदिर निर्माण के बाद इस वर्ष रामनवमी का उत्साह कहीं अधिक देखने को मिल रहा है. मंदिर के भीतर कारीगर दिन-रात फूलों और लाइटिंग की सजावट में जुटे हुए हैं, जो हर आने वाले श्रद्धालु का मन मोह रही है. अयोध्या की हर गली, हर घाट और हर कोना ‘राम लला' के जयघोष से गूंज उठने को तैयार है.

10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, रामनवमी के दिन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच सकते हैं. श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन करेंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा रामनवमी उत्सव

प्रशासन का कहना है कि रामनवमी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अयोध्या के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है. रामलला के स्वागत को लेकर अयोध्या पूरी तरह तैयार है और यह नज़ारा देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय होने वाला है.

यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह 26 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन; राम मंदिर के अलावा यहां भी जाएंगे, BJP-कांग्रेस की बयानबाजी

यह भी पढ़ें : भोपाल से ओरछा अब हेलीकॉप्टर से; रामनवमी पर नई सेवा की शुरुआत, CM ने दी MPT कैफे कल्चर हाउस की सौगात

यह भी पढ़ें : सेना मेडल विजेताओं को मुफ्त रेल यात्रा; रेलवे की गैलेंट्री अवॉर्डी परिवारों को उम्रभर फ्री AC सफर की साैगात

यह भी पढ़ें : सरकारी दफ्तर भी नहीं सुरक्षित; शिवपुरी के लोक सेवा केंद्र में चोरी, गार्ड था ऑन ड्यूटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com