विज्ञापन

स्कूल-दफ्तर जाने की तैयारी तो नहीं? रुकिए! यूपी समेत इन राज्यों में कल भी है सरकारी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Ram Navami 2026: रामनवमी के मौके पर योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कल 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. यूपी के अलावा बिहार, एमपी और ओड़िशा जैसे राज्यों में भी कल स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे.

स्कूल-दफ्तर जाने की तैयारी तो नहीं? रुकिए! यूपी समेत इन राज्यों में कल भी है सरकारी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
  • इस साल रामनवमी पर कई राज्यों में दो दिन की सार्वजनिक और बैंक छुट्टी घोषित की गई है
  • उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा
  • दिल्ली में रामनवमी की छुट्टी 26 मार्च को है, लेकिन 27 मार्च को सभी संस्थान सामान्य रूप से खुलेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इस साल रामनवमी पर कई राज्यों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है. कुछ जगहों पर आज यानी 26 मार्च को रामनवमी मनाई गई, वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समेत देश के कई अन्य राज्य प्रशासनों ने कल यानी 27 मार्च (शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया है. इसका सीधा असर न केवल सरकारी कार्यालयों, बल्कि शिक्षण संस्थानों और कुछ राज्यों के बैंकिंग सेक्टर पर भी देखने को मिलेगा. कल शुक्रवार है और उसके बाद वीकेंड. ऐसे में लोगों को लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है. आइए बताते हैं कि कल कहां-कहां छुट्टी रहेगी.

कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी?

कल 27 मार्च (शुक्रवार) को रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में सार्वजनिक और बैंक अवकाश रहेगा.

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • ओडिशा
  • तेलंगाना
  • आंध्र प्रदेश
  • सिक्किम

क्या दिल्ली-एनसीआर में भी रहेगी छुट्टी?

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो कल की छुट्टी को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर हो सकता है. दरअसल कल दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश नहीं है. दिल्ली में आज यानी 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी है, लेकिन कल यानी 27 मार्च को सभी स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और बैंक खुलेंगे. लेकिन एनसीआर के वो शहर जो उत्तर प्रदेश में आते हैं वहां छुट्टी रहेगी. यानी नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों में कल भी अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर ने क्लासरूम में मेडिकल छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पलों से पीटा, हुआ जबरदस्त हंगामा

लोगों को मिल रहा लॉन्ग वीकेंड

इन राज्यों में लोगों को इस बार लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है. 
27 मार्च (शुक्रवार): रामनवमी की छुट्टी
28 मार्च (शनिवार): वीकेंड
29 मार्च (रविवार): वीकेंड

सीएम योगी ने की दो दिन की छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने पूर्व में घोषित 26 मार्च की छुट्टी के साथ-साथ 27 मार्च (शुक्रवार) को भी प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, कल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, राजस्व न्यायालय और स्कूल-कॉलेज पूरी तरह बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: राहत की खबर: LPG से भरा एक और टैंकर होर्मुज पार करके पहुंचा भारत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com