विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

अयोध्या में जल्द बनेगा राम मंदिर, सभी का मिल रहा है सहयोग : श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं. अयोध्या में राम मंदिर था, मंदिर है और सबके सहयोग से उसे भव्यता मिलना बाकी है, ऐसी सरकार की मंशा है.

अयोध्या में जल्द बनेगा राम मंदिर, सभी का मिल रहा है सहयोग : श्रीकांत शर्मा
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था और मंदिर है
  • उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री हैं श्रीकांत शर्मा
  • मथुरा में रामलीला भवन का शिलान्यास किया ऊर्जा मंत्री ने
  • शर्मा ने कहा कि राम मंदिर को भव्यता देने का काम शेष है
मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं. अयोध्या में राम मंदिर था, मंदिर है और सबके सहयोग से उसे भव्यता मिलना बाकी है, ऐसी सरकार की मंशा है.

बुधवार को वे यहां मथुरा के रामलीला मैदान पर विशाल भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास करने के लिए आए थे. इस मौके पर उन्होंने जिले के सभी आला अधिकारियों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर भी एक बैठक की.

यह भी पढ़ें:  राम मंदिर के निर्माण के लिए मुस्लिम कार सेवक मंच के कार्यकर्ता मजार पर चढ़ाएंगे चादर

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं. कुछ विदेशी आतताइयों ने हमारी संस्कृति को बारह सौ साल पहले तहस-नहस करने का प्रयास किया था. वह जघन्य अपराध उन आतताइयों ने किया था.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण : विश्व हिंदू परिषद ने फिर दी केंद्र सरकार को चेतावनी

उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय गर्व के साथ भगवान राम को स्मरण करता है और अब तो अदालत ने भी निर्णय दे दिया है, टिप्पणी कर दी है कि यह आस्था का विषय है. इसमें सभी जो पक्ष हैं, उन सभी को मिलकर दोनों लोगों की आस्थाओं से स्थापित रख दी जाए. 

VIDEO: राम मंदिर की सुगबुगाहट, पांच ट्रक पत्थरों की खेप अयोध्या पहुंची सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘वहां मंदिर था, मंदिर है और उसे भव्यता प्रदान करना बाकी है. सरकार की मंशा है कि सबके सहयोग से उसे भव्यता मिले. उम्मीद करते हैं कि जल्द है कि इस मामले में सबका सहयोग मिलेगा. हमें जो अपेक्षा हैं, आशाएं हैं पूरी होंगी. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के रामभक्तों की यही इच्छा है.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Madir, Ayodhya, Shrikant Sharma, UP Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com