विज्ञापन

राम मंदिर में बदलेगा रामलला की पूजा, आरती और दर्शन का समय; एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक देखते हुए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 1 नवंबर 2026 से रामलला की दिनचर्या व आरती के समय बदलेंगे. अब मंदिर सुबह 4 बजे खुलेगा और रात 10 बजे शयन आरती के बाद पट बंद होंगे.

राम मंदिर में बदलेगा रामलला की पूजा, आरती और दर्शन का समय; एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
NDTV
लखनऊ:

उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की दस्तक और मौसम में परिवर्तन के मद्देनजर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की दिनचर्या, पूजा पद्धति, भोग और दर्शन की समय सारिणी में बड़ा बदलाव कर दिया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, एक नवंबर 2026 से नई व्यवस्था लागू होगी. अब मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे शयन आरती के बाद बंद होंगे. साथ ही मंगला, श्रृंगार और शयन आरती के समय में भी फेरबदल किया गया है. ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह और अर्चक प्रमुख आचार्य केशव के अनुसार, ठंड के मौसम को देखते हुए रामलला के शयन यानी विश्राम की अवधि को लगभग एक घंटे बढ़ाया गया है, जिससे अब पट रात 10 बजे बंद होंगे और सुबह दर्शन का समय भी सुबह 7 बजे से शुरू होगा.

आरती और दर्शन का नया टाइमटेबल

  • मंगला आरती व अभिषेक: मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खुलेंगे. इसके बाद सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी. तत्पश्चात 4:40 से 6:30 बजे तक रामलला का अभिषेक, श्रृंगार, धूप दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे.
  • गार आरती व दर्शन की शुरुआत: सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी. इसके बाद सुबह 7:00 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएगा.पहले यह सुबह 6:30 बजे से होता था.
  • बालभोग व राजभोग: सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे. इसके बाद 11:30 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे. पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक राजभोग और 12:00 बजे राजभोग आरती होगी.
  • दोपहर विश्राम: दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला विश्राम करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:35 बजे से दर्शन पुनः प्रारंभ होंगे.
  • संध्या आरती व शयन आरती: शाम 4:00 से 4:10 बजे तक बालभोग के बाद शाम 6:45 बजे तक दर्शन होंगे. शाम 7:00 बजे संध्या आरती आयोजित होगी. रात 9:30 बजे रामलला की शयन आरती होगी और रात 10:00 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- मिठाई के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहर! सिर्फ दो मिनट में करें असली और नकली मावे का टेस्ट

पुरानी व्यवस्था बनाम नया टाइमटेबल

  • पट खुलने का समय: वर्तमान में पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं, जो 1 नवंबर से सुबह 4:00 बजे खुलेंगे.
  • मंगला आरती: वर्तमान समय सुबह 4:00 बजे है, जो 1 नवंबर से सुबह 4:30 बजे होगी.
  • श्रृंगार आरती: वर्तमान समय सुबह 6:00 बजे है, जो बदलकर सुबह 6:30 बजे हो जाएगा.
  • मध्याह्न विश्राम: पहले दोपहर 12:30 से 12:55 बजे तक पट बंद रहते थे, अब विश्राम अवधि बढ़ाकर दोपहर 12:30 से 1:30 बजे (1 घंटा) कर दी गई है.
  • शयन आरती व पट बंद: पहले शयन आरती रात 10:00 बजे और पट बंद 10:30 बजे होते थे. अब शयन आरती रात 9:30 बजे होगी और पट रात 10:00 बजे बंद कर दिए जाएंगे.

 यह भी पढ़ें- राम मंदिर का सुगम दर्शन पास अब 90 दिन पहले तक बनेगा, तत्काल पास से भी होंगे रामलला के दर्शन, दिव्यांगों- बुजुर्गों के लिए खास सुविधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Darshan Timing, Ram Mandir Aarti Timing, Ram Lalla Darshan, Ayodhya News, Ram Mandir Darshan Timings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com