अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने लाइव डिबेट में ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया. जिससे सब हैरान रह गए. सोमवार को महंत राजू दास और कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद एक चैनल के लाइव डिबेट में हिस्सा ले रहे थे. यह बहस अयोध्या में मछली भात भोज को लेकर चल रही थी. बहस के दौरान अचानक से महंत राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ है. डिबेट में शामिल महिला एंकरों ने भी तुरंत महंत राजू दास अयोध्या के प्रभावशाली संत माने जाते हैं.
क्या है महंत राजू दास से जुड़ा मामला
दरअसल, सोमवार को महंत राजू दास एक चैनल के लाइव डिबेट में हिस्सा ले रहे थे. यह डिबेट अयोध्या में हुए मछली भात भोज को लेकर थी. जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद भी शामिल थे. दोनों के बीच अचानक से बहस बढ़ गई, उन्होंने अचानक चिल्लाते हुए कहा 'मैं तुम्हें जूते से मारूंगा' जिसके बाद महंत राजू दास ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया. उन्होंने लाइव डिबेट में ही गाली दे दी. ऐसे में तुरंत चैनल की एंकरों ने डिबेट बंद करा दी. इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने भी महंत पर निशाना साधा है.
कौन हैं महंत राजू दास
महंत राजू दास अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारियों में गिने जाते हैं. वह अयोध्या के प्रभावशाली संत माने जाते हैं. जो मूल रूप से बिहरा के रहने वाले हैं. उन्होंने अलग-अलग डिग्रियां हासिल की हैं. महंत राजू दास ने पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान) में ग्रेजुएशन और एलएलबी पढ़ाई की है. बाद में वह साधु जीवन में आ गए और अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर से जुड़ गए. वह अपनी मुखरता के लिए जाने जाते हैं.
ये भी पढे़ंः अयोध्या में अजय राय के स्वागत में परोसी गई मछली पर हुआ विवाद तो बोले-एकादशी थी चावल ही नहीं खाया, मछली तो...
पहले भी चर्चा में रहे महंत राजू दास
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब महंत राजू दास चर्चा में हो. इससे पहले 2023 एक टीवी डिबेट के दौरान उनके और उस वक्त समाजवादी पार्टी में रहे नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच विवाद हुआ था. जबकि कुछ समय पहले उनकी अयोध्या के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट (DM) से भी किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. कई बार उन्होंने फिल्मों, अभिनेत्रियों और विपक्षी नेताओं पर भी तीखी टिप्पणियां की हैं. जबकि अब एक बार फिर लाइव डिबेट में उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया.
क्या है अयोध्या का मछली भात भोज विवाद
दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाल ही में अयोध्या के दौरे पर पहुंचे थे. जहां गोसाईगंज में उनके स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस आयोजन में कार्यकर्ताओं के लिए मछली भात का आयोजन किया गया था. इस आयोजन पर बीजेपी ने अजय राय और कांग्रेस पर निशाना साधा था. जिसके बाद मामले में अजय राय ने सफाई दी थी. उन्हें नहीं पता था कि टेंट के पीछे क्या बन रहा है. अजय राय ने कहा कि उस दिन एकादशी थी, मैं चावल तक नहीं खाता, मछली भात की तो कोई जानकारी ही नहीं थी. जिससे यूपी की सियासत में यह मामला चर्चा में बना हुआ है.
ये भी पढे़ंः सावन, अयोध्या और कांग्रेस का मछली भोज... अजय राय बोले- साबित कर दें तो इस्तीफा दे दूंगा, पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं