- अयोध्या में निषाद समाज के कार्यक्रम के दौरान मछली भोज का आयोजन हुआ, जिससे सियासी विवाद छिड़ गया है.
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर दोहरा आचरण और राम मंदिर के प्रति अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया.
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मछली भोज का आयोजन निषाद समाज का बताया और इस्तीफा देने को तैयार होने का कहा.
एक भोज को लेकर यूपी की राजनीति में गजब का संग्राम छिड़ गया है. आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस के नेता हैं, बीच-बीच में दूसरे दलों के नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं. मामला यहां तक पहुंच गया कि यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यहां तक कह दिया कि साबित कर दें तो इस्तीफा दे दूंगा. दरअसल इस सियासी संग्राम की शुरुआत अयोध्या से हुई. जहां रविवार को निषाद समाज की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत कई नेता और कार्यकर्ता जुटे. जनसभा के दौरान बारिश भी हुई, फिर भी लोगों की भीड़ जुटी रही. लोग सिर पर कुर्सियां रखकर भींगते हुए भी सभा में मौजूद रहे. लेकिन इस कार्यक्रम के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वहां हुए मछली भोज की शुरू हुई. जिसने एक सियासी संग्राम को जन्म दे दिया है.
अयोध्या में अजय राय के कार्यक्रम में हुए मछली भोज के आयोजन का वायरल वीडियो
कभी पप्पू सावन में मटन खाता है
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) August 24, 2026
तो कभी उनके चेले मछली-भात खाते है
वो भी पवित्र धर्मनगरी अयोध्या की भूमि पर
अयोध्या के पूज्य संतों और जन-जन में इस कुकृत्य
को लेकर भारी आक्रोश है
साधुओ ने श्राप दे कर कहा है — सनातन विरोधी
कांग्रेस की बर्बादी निश्चित है pic.twitter.com/L9tLB4Dr7U
हनुमानगढ़ी का दर्शन और फिर मछली भोज का दावतः सीएम योगी
कार्यक्रम में मछली पकाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए. CM योगी ने कहा- जब हम एक होकर लड़ाई बढ़ाएंगे तो देश की स्वाधीनता बनी रहेगी, अन्यथा कल देखा होगा कांग्रेस के लोग विरासत का कैसे अपमान करते हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखा होगा, अयोध्या में हनुमान गढ़ी दर्शन करने जाते है और फिर मछली भोज की दावत उड़ाते हैं. ये राम-राम चिल्लाते है, बेशर्मी की भी सीमा होती है..
#WATCH रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...आपने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखा होगा, वे हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं लेकिन बाद में बाहर मछली की दावत उड़ाते हैं...जो खाना था वो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते, यह इनका दोहरा आचरण है। इनके… pic.twitter.com/2Tiv3NU8j4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2026
योगी ने फिर कहा किसने कहा था हनुमानगढ़ी जाने के लिए? मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते. ये कांग्रेस का दोहरा आचरण है. उन्होंने यह भी कहा कि गिरगिट भी शरमा जाता होगा इन्हें देख कर. मनुष्य के रूप में ये कौन सी प्रजाति आ गई है जो राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंग बली के मंदिर में दंडवत होने का ढोंग कर रहे और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं.
योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुराना इतिहास है. इनके भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, और ये व्यक्ति उस माफिया के खिलाफ बयान देने नहीं गया, बल्कि उसके सामने घुटने टेक नतमस्तक हो गया. ये व्यक्ति उस दुर्दांत माफिया के सामने अपने भाई के हत्यारे के सामने घुटने टेक चुका था. हमारी सरकार आई, तब उसने रगड़कर उसकी भूसी निकाल दी,अन्यथा नहीं तो इन लोगों ने तो प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था.
अजय राय बोले- एक भी फोटो दिखा दें, मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं
सीएम के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भी सावन में अयोध्या में मछली भोज के आयोजन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया. इन आरोपों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "कल निषाद समाज ने मुझे बुलाया गया था. मैं जब भी अयोध्या जाता हूं पहले हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन करता हूं और फिर कार्यक्रम में जाता हूं...निषाद समाज के कार्यक्रम में वे मछली का भोज करा रहे थे, ये उनका काम था. मैं कार्यक्रम में शामिल हुआ और वापस लखनऊ लौट आया. मछली पालना, पकड़ना और खाना निषाद समाज की जीवनशैली में है. भाजपा निषाद समाज का अपमान कर रही है, निषाद समाज इसे भूलेगा नहीं... अगर मुख्यमंत्री आलोचना कर रहे हैं और उनके पास कोई फोटो है तो दिखा दें. मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं."
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने अयोध्या दौरे से जुड़े 'मछली भोज' विवाद पर कहा, "कल निषाद समाज ने मुझे बुलाया था। मैं जब भी अयोध्या जाता हूं पहले हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन करता हूं और फिर कार्यक्रम में जाता हूं...निषाद समाज के कार्यक्रम… pic.twitter.com/mQlHZ8NUaX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2026
मछली भोज विवाद पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "पवित्र सावन मास में अगर आप अयोध्या में मछली की दावत देंगे तो इससे एक बात बहुत साफ है कि आप सनातन के प्रति असहिष्णुता के साथ धर्मनिरपेक्षता के सूरमा बनने की प्रतिस्पर्धा में लगे हैं."
मछली विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक दत्त ने कहा, मैं खुद उस कार्यक्रम में कल मौजूद था. अयोध्या में हम मात्र थोड़ी देर ही रुके, निषाद लोगों ने कार्यक्रम किया था, वो लोग मछली खाते हैं तो क्या बीजेपी निषाद समाज के खिलाफ हैं? BJP का मतलब सबसे बड़ी झूठी पार्टी.
#WATCH | Delhi | On Ayodhya fish feast, Congress leader Pawan Khera says, "Such issues are raised so that important issues like paper leaks are not raised. Today, when people think of Ayodhya, they are reminded of the theft of donations. Can 'Maach-Bhaat' make people forget about… pic.twitter.com/afN0tftGGf
— ANI (@ANI) August 24, 2026
मछली भोज तो बहाना है, असल मुद्दों से ध्यान भटकाना है: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "ऐसे मुद्दे इसलिए उठाए जाते हैं ताकि पेपर लीक जैसे जरूरी मुद्दे न उठें. आज जब लोग अयोध्या के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें चंदे की चोरी याद आती है. क्या 'माछ-भात' लोगों को अयोध्या में चंदे की चोरी भूला सकता है? नागपुर में लोग सोचते हैं कि मछली नहीं खानी चाहिए. पवन खेड़ा ने अपने बयान में यह भी बताया कि अजय राय शाकाहारी हैं, अगर वे नहीं भी होते, तो इसमें क्या गलत है?"
इस पूरे विवाद पर कांग्रेस नेता और कार्यक्रम के आयोजक राम निहाल निषाद ने कहा, "भारत का संविधान 1950 में लागू हुआ. इसके अनुसार कोई भी अपनी पसंद का खाना खा सकता है, अपनी मर्जी का काम कर सकता है और जहां चाहे वहां पूजा-पाठ कर सकता है. आप किसी के खान-पान पर सवाल नहीं उठा सकते.
यह भी पढ़ें - अयोध्या में अजय राय के स्वागत में परोसी गई मछली पर हुआ विवाद तो बोले-एकादशी थी चावल ही नहीं खाया, मछली तो...
यह भी पढ़ें - 'राहुल गांधी भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं', मनुस्मृति वाले बयान पर बोले CM योगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं