विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2018

सरयू के तट पर 3 लाख दीयों की रौशनी से जगमग हुई 'रामनगरी' अयोध्या, दीपोत्सव पर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिवाली की पूर्व संध्या पर यानी छोटी दिवाली के दिन मंगलवार को सरयू नदी के तट पर एक साथ तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर अयोध्या में नया विश्व रिकार्ड बनाया गया.

सरयू के तट पर 3 लाख दीयों की रौशनी से जगमग हुई 'रामनगरी' अयोध्या, दीपोत्सव पर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दीपोत्सव 2018: सरयू नदी के घाट पर जलता दीया
अयोध्या: अयोध्या में इस बार योगी सरकार की दिवाली सच में स्पेशल रही. दिवाली की पूर्व संध्या पर यानी छोटी दिवाली के दिन मंगलवार को सरयू नदी के तट पर एक साथ तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर अयोध्या में नया विश्व रिकार्ड बनाया गया.  गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के आधिकारिक निर्णायक रिषि नाथ ने सरयू घाट पर दीपोत्सव के दौरान रिकार्ड बनाए जाने की घोषणा की. खास बात है कि इस दौरान साउथ कोरिया की प्रथम महिला भी जुंग सुक उपस्थित रहीं.  

अयोध्या में दीपोत्सव: फैजाबाद का नाम अब अयोध्‍या होगा, योगी आदित्‍यनाथ ने किया ऐलान

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक की मौजूदगी में रिषि नाथ ने कहा, ‘पांच मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीये जले. यह नया रिकार्ड है.' राम की पैडी के दोनों तरफ घाट पर कुल 3.35 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय किया गया था. नये रिकार्ड को ‘अदभुत' बताते हुए रिषि नाथ ने कहा, ‘इसने हरियाणा में 2016 में बनाये गए रिकार्ड को तोड़ दिया. वहां पर 1,50,009 दीये जलाए गए थे.' अयोध्या में योगी आदित्यनाथ के साथ किम जुंग ने आरती भी किया. बता दें कि इस साल घाट के दोनों ओर राम की पैड़ी में करीब 3.35 लाख दीया जलाने का लक्ष्य था. पिछले साल 1.75 लाख दीये जलाए गए थे. 

'अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर सुप्रीम कोर्ट को डरा-धमका रहा है आरएसएस' वहीं, इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया. मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी लखनऊ से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में कहा, ‘अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान' का प्रतीक है.'    योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है.' 

लद्दाख में हुई बर्फबारी के बीच ITBP जवानों ने दीये जलाकर मनाई दिवाली

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है. योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर आयोजित ‘दीपोत्सव' में ये बातें कहीं. उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के नाम पर एक नया हवाई अड्डा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2018, Ayodhya Deepostav 2018, Ayodhya, Deepostav 2018, Diwali, Diyas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com