यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ अमर सिंह की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है.
- पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की
- अमर सिंह ने खान से कहा था- उनकी बलि ले लें लेकिन उनकी बेटियों को छोड़ दें
- सिंह ने विवेक तिवारी की हत्या के मामले में डीजीपी सिंह पर भी निशाना साधा
लखनऊ:
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
पुलिस ने कहा कि गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने अपनी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए गोमती नगर पुलिस थाने में प्रार्थना-पत्र दिया था.’’ सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन पर और उनकी 17 वर्षीय जुड़वां बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी.
यह भी पढ़ें : अमर सिंह ने आजम खां को दी चुनौती, कहा- रामपुर जा रहा हूं दम हो तो वह मेरी कुर्बानी लें
सिंह 30 अगस्त को रामपुर गए थे और खान से कहा था कि उनकी ‘बलि’ ले लें लेकिन उनकी बेटियों को छोड़ दें. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि सिंह के प्रार्थना-पत्र पर आजम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें धारा 153ए, 295ए और 506 शामिल हैं.
VIDEO : अमर सिंह पीएम मोदी के पक्ष में
सिंह ने हाल ही में एप्पल कंपनी के कर्मचारी विवेक तिवारी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह पर भी निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल सकते तो उत्तर प्रदेश के डीजीपी को इस्तीफा दे देना चाहिए.’’
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fir Against Azam Khan