विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हाईकोर्ट का फैसला आज, क्या फिर बढ़ेगी समर सिंह की मुश्किलें

26 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था. बाद में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ वाराणसी के सारनाथ थाने में FIR दर्ज कराई थी.

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हाईकोर्ट का फैसला आज, क्या फिर बढ़ेगी समर सिंह की मुश्किलें
भोजपुरी एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे.
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट आकांक्षा दुबे मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग पर आज अपना फैसला सुनाएगा.
  • आकांक्षा दुबे का शव मार्च 2023 में वाराणसी के एक होटल के कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिला था.
  • आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी.
प्रयागराज:

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Death Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आज का दिन बड़ा अहम है. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में अहम सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाएगा. जिसके बाद इस चर्चित केस का आगे का रास्ता साफ होगा. मालूम हो कि 26 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था. बाद में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ वाराणसी के सारनाथ थाने में FIR दर्ज कराई थी. मां का आरोप है कि समर ने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाया. 

सीबीआई जांच की मांग पर फैसला सुनाएगी अदालत

कुछ दिनों तक यह मामला लगातार सुर्खियों में बना था. लेकिन समय बीतते सब स्थिर हो गया. बाद में याचिकाकर्ता मधु दुबे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा.

4 मई को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. ऐसे में आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में आज फैसला आ जाएगा. इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. 

फिलहाल दोनों आरोपी जेल से बाहर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है. फिलहाल दोनों आरोपी जेल से बाहर है. दोनों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रही मुकदमे की कार्यवाही पर हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है. जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस विनय कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच सुनाएगी फैसला.

यह भी पढ़ें - मौत से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, रो-रोकर हो गई थी ऐसी हालत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akanksha Dubey, Akanksha Dubey  suicide, Akanksha Dubey CBI Demands, Akanksha Dubey Suicide Reason, Allahabad High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com