विज्ञापन

अलीगढ़: नर्सिंग कॉलेज में ANM छात्राओं का हंगामा, कहा- भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा

अलीगढ़ के एक नर्सिंग कॉलेज में ANM छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. छात्राओं का आरोप है कि इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग की सूची में कॉलेज का नाम नहीं होने से उनकी पढ़ाई और नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.

अलीगढ़: नर्सिंग कॉलेज में ANM छात्राओं का हंगामा, कहा- भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा

Aligarh Nursing College Protest: अलीगढ़ के एक नर्सिंग कॉलेज में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ANM की छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं का कहना है कि इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग की सूची में कॉलेज का नाम नहीं होने से उनका करियर खतरे में पड़ गया है. अचानक हुए इस हंगामे से कॉलेज परिसर में अफरा‑तफरी का माहौल बन गया.

कॉलेज परिसर में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन

यह मामला थाना जवां क्षेत्र के कासिमपुर स्थित अलीगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग का है. ANM की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. उनका कहना था कि काउंसलिंग लिस्ट में कॉलेज का नाम न होने से आगे चलकर उन्हें नौकरी और पंजीकरण में दिक्कत हो सकती है.

“हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़”

प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने साफ तौर पर कहा कि अगर कॉलेज का नाम आधिकारिक काउंसलिंग लिस्ट में नहीं है, तो उनकी डिग्री और करियर दोनों पर सवाल खड़े हो जाएंगे. एक छात्रा ने कहा, “हमारे कॉलेज का नाम काउंसलिंग लिस्ट में नहीं है, इससे हमारा भविष्य खतरे में पड़ गया है.” इसी गुस्से और डर के चलते छात्राएं काफी आक्रोशित नजर आईं.

ABVP ने उठाए जमीन से जुड़े सवाल

मौके पर मौजूद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने भी कॉलेज प्रशासन पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज का निर्माण चरागाह की जमीन पर किया गया है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इस आरोप के बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ने लगा.

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम कोल महिमा राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर हालात को शांत कराया. एसडीएम ने कॉलेज प्रशासन को जरूरी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि छात्राओं के भविष्य के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

जांच का दिया आश्वासन

एसडीएम महिमा राजपूत ने बताया कि चरागाह भूमि से जुड़े आरोपों की भी जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया.

कॉलेज प्रशासन ने आरोपों को नकारा

कॉलेज निदेशक डॉ. शकील ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि कॉलेज पूरी तरह मान्यता प्राप्त है और छात्राओं को गलतफहमी हुई है. उनके मुताबिक, इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग केवल गुणवत्ता से जुड़ा एक मंच है, जबकि कॉलेज की मान्यता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से है और प्रवेश प्रक्रिया नियमों के तहत काउंसिल के जरिये ही होती है.

लेखक के बारे में
img
Adnan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh Nursing College Protest, ANM Students Protest Aligarh, Nursing Students Future Risk, Aligarh College Controversy, ANM Nursing Course Issue, Nursing College Accreditation India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com