विज्ञापन

'कैसे देंगे एक लाख नौकरी, जब...,' सीएम योगी की घोषणा पर अखि‍लेश ने उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने कहा, ''हमारी माताए-बहनें इंतजार करती रह गई की फ्री बस कब आएगी. कहीं भी फ्री बस नहीं मिली त्योहार पर.

'कैसे देंगे एक लाख नौकरी, जब...,'  सीएम योगी की घोषणा पर अखि‍लेश ने उठाए सवाल
सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने योगी सरकार पर साधा न‍िशाना.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के एक लाख नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाते हुए न‍िशाना साधा है. अखि‍लेश ने कहा, ''जनवरी के बाद तो अचार संह‍िता लग जाएगी, कैसे देंगे एक लाख नौकरी. और जैसे सरकार के लोग लूट रहे हैं दोनों हाथों से, उससे तो लगता है चुनाव ज्‍यादा करीब आ गया है.'' वहीं, रक्षाबंधन पर फ्री बसों की सुव‍ि‍धा पर भी कटाक्ष क‍िया. सपा प्रमुख ने कहा, ''हमारी माताए-बहनें इंतजार करती रह गई की फ्री बस कब आएगी. कहीं भी फ्री बस नहीं मिली त्योहार पर. सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं दवाई नहीं, स्कूल बंद किए 26000, क्योंक‍ि पीडीए समाज इन स्कूलों में पढ़ते थे.ये लोग नहीं चाहते क‍ि पीडीए, आदिवासी समाज पढ़े.  

अखिलेश यादव ने रविवार को ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची के साथ कथित रेप और हत्या की निंदा की. उन्होंने इस घटना को "रूह कंपा देने वाला" बताया और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए. एक्‍स पर एक पोस्ट में अखि‍लेश ने कहा, "ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक समुदाय की 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला रूह कंपा देने वाला है. इसने पूरे राज्य में हर बेटी के माता-पिता के मन में अपनी छोटी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर डर पैदा कर दिया है.''

उन्‍होंने कहा, ''सवाल यह है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी ढीली कैसे हो गई है कि अपराधियों को सत्ता में बैठे लोगों का अब कोई डर नहीं रहा? इस सवाल का जवाब इस बात में छिपा है कि सत्ताधारी समुदाय के लोगों द्वारा किए गए अपराधों को जिस तरह दबाया और छिपाया जा रहा है, उससे दूसरे अपराधियों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं."

अखि‍लेश ने कहा, ''मुख्यमंत्री जी दावा करते रह गये कि माफ‍िया-बदमाश उप्र छोड़कर चले गये हैं; यहां तो उल्टा हो गया. दूसरे राज्यों के गैंग-बदमाश बीसों राउंड गोलियाँ चलाकर, हत्या करते हुए उप्र में आ गये हैं. उनकी गैंग का नाम भी उप्र के किसी नामी-गिरामी से मिलता जुलता है. ये रिश्ता क्या कहलाता… गोलियां अपने प्रदेश के एक निर्दोष युवा को ही नहीं, कोतवाली क्षेत्र में उप्र की क़ानून-व्यवस्था को भी मारी गईं हैं. बेखौफ हत्यारों के हौसले सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्हें सत्ता सजातीयों को प्रश्रय देकर बचानेवाला और झूठे एनकाउंटर करवाकर पुलिस को भ्रष्ट बनानेवाला उप्र भाजपा सरकार का भ्रष्ट शासन अपना-सा लगता है.'' 


यह भी पढ़ें - अंकित बालियान मर्डर केस में अखिलेश यादव ने खोजा जाट एंगल तो जयंत चौधरी की जातिवाद पर नसीहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav On Yogi Adityanath, UP Politics, Up Election 2027, Uttar Pradesh News Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com