- भाजपा सरकार 'ऐतिहासिक गिरावटों' का कीर्तिमान स्थापित करके जाएगी
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर साधा बीजेपी पर निशाना साधा
- इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी साधा मोदी सरकार पर निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार 'ऐतिहासिक गिरावटों' का कीर्तिमान स्थापित करके जाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'भाजपा की सरकार आज़ाद भारत के इतिहास में कई ‘ऐतिहासिक गिरावटों' का कीर्तिमान स्थापित करके जाएगी.' उन्होंने कहा, 'आर्थिक क्षेत्र में जीडीपी की गिरावट, सामाजिक क्षेत्र में सौहार्द की गिरावट, राजनीति में सत्ताधारियों की नैतिकता की गिरावट व मानसिक क्षेत्र में उम्मीदों की गिरावट.' उल्लेखनीय है कि कानून व्यवस्था और आर्थिक मोर्चे पर अखिलेश भाजपा सरकार को लगातार घेरते आए हैं.
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार पर बरसे अशोक गहलोत, बोले- सरकार पूरी तरह फेल
भाजपा की सरकार आज़ाद भारत के इतिहास में कई ‘ऐतिहासिक गिरावटों' का कीर्तिमान स्थापित करके जायेगी... आर्थिक क्षेत्र में GDP की गिरावट; सामाजिक क्षेत्र में सौहार्द की गिरावट; राजनीति में सत्ताधारियों की नैतिकता की गिरावट व मानसिक क्षेत्र में उम्मीदों की गिरावट...#NoMoreBJP pic.twitter.com/H7vlj7za7M
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) 30 November 2019
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट को लेकर मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार देते हुए शनिवार को पूछा कि यह आर्थिक मंदी नहीं तो क्या है? गहलोत ने ट्वीट किया है, ''मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गयी जो कि बीते छह साल में निचले स्तर पर है. लगातार पांचवीं तिमाही में इस तरह की गिरावट दर्ज की गयी है.'' गहलोत ने हैशटैग ''जीडीपी के बुरे दिन'' के साथ लिखा है, “अगर यह आर्थिक मंदी नहीं तो यह क्या है.”
India's #GDP growth rate for 2nd quarter of present financial year has fallen to 4.5%, which is the lowest in last 6 years. GVA growth has also dipped drastically.This is the 5th consecutive quarter to see such a fall. If this is not economic recession, then what is?#GDPkeBureDin
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) 29 November 2019
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को वृद्धि दर संबंधी आंकड़े जारी किए जिनके अनुसार जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गयी. गहलोत ने लिखा है, “एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले छह महीनों को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफलता के रूप में परिभाषित किया जा सकता है. जीडीपी नीचे आ रही है, अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में गिरावट है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तबाह कर दी गयी और बेरोजगारी बढ़ रही है. उससे भी बदतर यह है कि वे यह मान ही नहीं रहे कि उनकी गलत नीतियां अर्थव्यवस्था को कैसे नष्ट कर रही हैं.”
VIDEO: दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान: SBI
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं