विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

अखिलेश यादव ने शनिवार को पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

आगरा अधिवेशन से पहले भी अखिलेश मुलायम को पांच अक्तूबर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए आमंत्रित करने गये थे, लेकिन मुलायम और अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव आगरा नहीं पहुंचे.

अखिलेश यादव ने शनिवार को पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश मुलायम से मिलने गये. सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश पिता के आवास गये और पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने बताया कि मुलाकात आधे घंटे से अधिक समय चली. आगरा अधिवेशन से पहले भी अखिलेश मुलायम को पांच अक्तूबर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए आमंत्रित करने गये थे, लेकिन मुलायम और अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव आगरा नहीं पहुंचे.
 

शनिवार की बैठक के बारे में कोई आधिकारिक ब्योरा नहीं आया है लेकिन पार्टी के एक वर्ग को उम्मीद है कि कई महीनों के बाद लगातार दो बैठकें हुईं हैं और इनसे मतभेद दूर होंगे.

यह भी पढ़ें : आगरा : अखिलेश यादव ने शरद पूर्णिमा पर परिवार सहित किया ताज का दीदार

अखिलेश ने आगरा अधिवेशन में कहा था कि नेताजी (मुलायम) ने फोन पर हम सभी को आशीर्वाद दिया है और कामना की है कि पार्टी उत्तर प्रदेश एवं पूरे देश में मजबूत हो. अखिलेश ने बताया कि उनके चाचा शिवपाल ने भी फोन पर बधाई दी है. अखिलेश के अध्यक्ष निर्वाचित होने के तुरंत बाद शिवपाल ने टि्वटर पर बधाई दी थी.

VIDEO : अखिलेश यादव 5 साल के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party President Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com