विज्ञापन

Ram Mandir Donation Scam पर फिर गरजे अखिलेश,  बोले- ये लोग SIT को निष्पक्ष काम करने देंगे?

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने चढ़ावे में गड़बड़ी की खबरों पर दुख जताते हुए एसआईटी की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए. सपा प्रमुख ने दावा किया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज गायब हो चुके हैं और अब पुजारियों से पूछताछ कर धर्माचार्यों का अपमान किया जा रहा है.

Ram Mandir Donation Scam पर फिर गरजे अखिलेश,  बोले- ये लोग SIT को निष्पक्ष काम करने देंगे?
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है
NDTV

Ram Mandir Donation Scam News: आपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर योगी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है. उन्होंने कहा हम कभी ये स्वीकार नहीं कर सकते की उनके चढ़ावे के बारे में भी ये खबरें आएंगी. इसके साथ ही एसआईटी गठन और जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने एसआईटी जरूर बना दी, लेकिन क्या ऐसआईटी को निष्पक्ष काम करने देंगे, ये एक बड़ा सवाल है. 

इस मौके पर अखिलेश ने मंदिर के सीसीटीवी के फुटेज के भी गायब होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे दुखद बात ये है कि मंदिर के पुजारियों से पूछताछ की जाएगी. उन्होंने योगी राज राम घर्माचार्यों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमने पहले भी अपने पूज्य शंकराचार्य को देखा कि कैसे उन्हें अपमानित होना पड़ा. भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि भाजपा ने यह साबित कर दिया के उन्हें धर्म से ज्यादा धन से प्यार है. सनातन परम्परा को उन्होंने इतनी बड़ी ठेस पहुंचाई है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सच्चाई जरूर सामने आएगी. सराय प्रयाग में एक कार्यकर्ता की दिवंगत ताई को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए अखिलेश यादव ने ये बातें कही. 

हर दिन योग करने की दी सीख

योग दिवस पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा एक दिन का कार्यक्रम नहीं हो, हर दिन योग करें. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा योग से भी राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. महंगाई के सवाल पर कहा जब तक भारतीय जनता पार्टी जब तक रहेगी, तब तक संकट रहेगा. बीजेपी हटेगी, तभी संकट हटेगा. 

समयपूर्व चुनाव पर भी कसा तंज

नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि हमें आपको झूठ बोल कर जनता का मन टटोलना चाहते हैं. अपनी सर्वे टीम लगाकर सर्वे करना चाहते हैं कि नवम्बर में चुनाव करेंगे, तो 50 से ऊपर सीट जीत पाएंगे या नहीं. 

बिजली व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के मंत्री बनने पर अखिलेश ने कहा सुना है नए मंत्री बने हैं और मंत्री बनते ही बिजली गायब हो गई. वहीं, पेपर लीक पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नीट परीक्षा से यूपी में 4 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं. 

इसके अलावा, एनकाउंटर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एनकाउंटर के पक्ष में हम लोग नहीं है. संस्थाएं हैं, कोर्ट है, एजेंसी है. उनपे भरोसा करना पड़ेगा. थानों को ठीक करने पड़ेंगे और पुलिस को साधन देने पड़ेंगे. अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके कहा भाजपा के राजनीतिक लाभ लेने के चलते पुलिस में भी भ्रष्टाचार हो रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी गठन पर कहा कि जो बीजेपी के खिलाफ हैं, हम उसके साथ हैं. 

लेखक के बारे में
img
मोहम्मद इफ्तेखार अहमद
सीनियर सब एडिटर
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से 2008 में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद लगातार मेनस्ट्रीम मीडिया से जुड़े हुए हैं. वॉच न्यूज टीवी चैनल से क... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Donation Scam, Ram Mandir Donation Scam Investigation, Ram Mandir Donation Scam News, Kannauj, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com