समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान आजकल अलग तरीक़े से आ रहे हैं. मैंने कभी किसी संत, महंत, संन्यासी के बारे में कुछ नहीं कहा. मेरे शब्दों के भाव को वो मठाधीश मुख्यमंत्री की तरह ले रहे हैं. जब से बीजेपी हारी है, तब से सीएम का संतुलन बिगड़ गया है. उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस को सीएम ने भस्मासुर कहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि दो भस्मासुर नहीं हो सकते हैं. इसलिए बीजेपी पहले अपना भस्मासुर ढूंढ़ ले.
वक्फ के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के धार्मिक कार्यं पर सरकार को ज़्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये बड़ी साज़िश है. इससे सबको उलझाने की कोशिश हो रही है. महिला आरक्षण की बात थी, क्या लागू कर पाएंगे? 18,626 पेज की रिपोर्ट 191 दिनों में तैयार हुआ. यानी हर दिन 100 पेज की रिपोर्ट बनाई गई. ये भाजपाई रिपोर्ट है. वन नेशन, वन डोनेशन का.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
केंद्र सरकार चुनाव आयोग को खत्म करना चाहती है: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन मामले में अधिकारी और कर्मचारी आउटसोर्स किए जाएंगे और चुनाव के बाद ये चुनाव आयोग को खत्म कर देंगे क्योंकि बाकी 5 साल क्या करेगा चुनाव आयोग? सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी सरकार को टॉप 10 माफिया की सूची जारी करनी चाहिए. इससे पता चल जाएगा कि कौन किस दल में हैं. सीएम पहले सीएम हैं जिन्होंने अपना ख़िलाफ़ लगे मुक़दमे वापस लिये हैं.
सपा को बदनाम करने की हो रही है साजिश: अखिलेश यादव
भदोही विधायक के मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि हर एक के घर में काम करने वाला कोई व्यक्ति रहता है. कोई नहीं चाहता कि ऐसी कोई घटना हो जाए. मामला सपा विधायक का है, इसलिए सपा को बदनाम करने और विधायक चूंकि मुस्लिम हैं, इसलिए बदले की भावना से काम हो रही है. अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी इतनी बुरी तरह हारेगी कि इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता. लोग इंतज़ार कर रहे हैं कि जल्दी से चुनाव आये. सपा सरकार आने के बाद हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास शहर बनायेंगे. हमारा काम तो लोगों ने देखा है.
ये भी पढ़ें-:
जब दीप जलते हैं तो परेशानी 2 लोगों को होती...; जब अखिलेश और पाकिस्तान पर बरसे यूपी सीएम योगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं