विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2017

अमर‍ सिंह ने लगाया आरोप, ‘अखिलेश समर्थक’ खुलेआम मेरी हत्या की धमकी दे रहे हैं

अमर‍ सिंह ने लगाया आरोप, ‘अखिलेश समर्थक’ खुलेआम मेरी हत्या की धमकी दे रहे हैं
अमर सिंह (फाइल फोटो)
वाराणसी: राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक ‘समर्थक’ ने उन्हें खुलेआम ‘हत्या की चुनौती’ दी है और उन्हें आशंका है कि वह उत्तर प्रदेश में ‘मारे जा सकते हैं.’ सपा से निकाले जा चुके अमर ने कहा, ‘अखिलेश समर्थक ने खुलेआम मेरी हत्या की चुनौती जारी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव उन्हें ‘निशाना’ बना सकते हैं.

अमर ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं हूं राम गोपाल के टारगेट पर, वो खुलेआम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाउंगा.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे आशंका है कि मैं मारा जा सकता हूं.’ केंद्र सरकार की ओर से उन्हें मुहैया कराई गई ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘राम गोपाल यादव भी वजह जानते हैं कि मुझे सुरक्षा क्यों मिली.’

सपा में पिछले दिनों हुए घमासान के पीछे अपना हाथ होने के दावों को नकारते हुए उन्होंने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष पद से किसने हटाया? पिता और पुत्र के झगड़े में बीच में मैं कहां से आ गया?’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह हमेशा से ‘मुलायमवादी’ रहे हैं, लेकिन अफसोस जताया कि अब मुलायम भी ‘अखिलेशवादी’ हो गए हैं. अमर ने कहा कि पार्टी से निकाले जाने के बाद वह ‘खुला सांड’ हो गए हैं, जिसे हरे-भरे चारागाह की तलाश है. सांसद ने कहा कि उन्हें, मुलायम और शिवपाल यादव को अखिलेश ने ‘वनवास’ पर भेज दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमर सिंह, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, यूपी विधानसभा चुनाव 2017, यूपी चुनाव 2017, Amar Singh, हत्‍या की धमकी, रामगोपाल यादव, Mulayam Singh Yadav, Samajwadi Party, UP Assembly Elections 2017, UP Polls 2017, Death Threats, Ramgopal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com