विज्ञापन
This Article is From May 02, 2018

आगरा : चॉकलेट देकर लड़कियों का यौन शोषण करता था वैज्ञानिक, गिरफ्तार 

आगरा में दो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया है.

आगरा : चॉकलेट देकर लड़कियों का यौन शोषण करता था वैज्ञानिक, गिरफ्तार 
प्रतीकात्मक चित्र
आगरा: आगरा में दो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया है. ताजगंज पुलिस थाने के एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी के साथ काम करने वाले एक वैज्ञानिक ने विष्णु दत्त शर्मा (62) के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कहा कि उसने एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और फिर उसका यौन शोषण किया. पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. एक और पड़ोसी ने भी बताया कि विष्णु ने उसकी बेटी का भी यौन शोषण किया. 

यह भी पढ़ें : गवाह का खुलासा, आसाराम 'टॉर्च जलाकर' चुनता था अपने लिए लड़कियां

दूसरी तरफ, कई लोगों ने पुलिस को बताया कि वैज्ञानिक बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था. विष्णु शर्मा जालमा संस्थान में काम करता है और वह सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाला है. पुलिस मामले की और तहकीकात कर रही है. 

यह भी पढ़ें : पंजाब में 7 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में 76 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Molestation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com