जनपद बदायूं में कथित रूप से दहेज हत्या की शिकार एक नवविवाहित महिला का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों पर आंखे निकाल लेने और लापरवाही का आरोप लगाया है. जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए महिला के शव का पुनः पोस्टमार्टम कराया गया और आंखें गायब होने की पुष्टि हुई.
यहां अलापुर थाना इलाके के गांव कुतरई निवासी गंगा चरण की बेटी पूजा (20) की शादी मुजरिया थाना इलाके के गांव रसूला में हुई थी. रविवार को उसकी कथित रूप से दहेज के लिए हत्या कर दी गई. पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को काले बैग में रखकर परिजनों को दे दिया गया. सोमवार शाम जब परिजनों ने बैग खोलकर शव को देखा तो उसकी दोनों आंखे गायब थीं. आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों पर आंखे निकालने का आरोप लगाया.
जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के भाई राजकुमार की तहरीर पर चिकित्सकों की टीम पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस थाना में इनसे पूछताछ की गई.
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, इस मामले की जांच के लिए एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक मिश्रा और सीएमओ डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय की एक संयुक्त टीम गठित की गई है, जो 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी से संपर्क किया था और डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान किया था. जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक बहुत शर्मनाक और निंदनीय घटना है. जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्हें किसी भी परिस्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा.''
पुलिस ने कहा कि दोबारा पोस्टमार्टम होने और प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं