शख़्स भीड़ में चकमा देकर भाग गया. (प्रतिकात्मक चित्र)
मथुरा:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जवानों के लिए चल रही सैन्य भर्ती प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को फिरोजाबाद की सभी तहसीलों के युवकों की भर्ती के लिए होने वाली दौड़ में एक अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी युवक दौड़ लगाता पाया गया. सेनाधिकारी उसके मामले में कोई कार्रवाई कर पाते, उससे पहले वह सैकड़ों युवकों की आड़ में चकमा देकर भाग गया. सहायक सेना भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर प्रीतम सिंह ने बताया, ‘शुक्रवार को फिरोजाबाद जनपद की चारों तहसीलों के 5096 युवकों ने दौड़ लगाई, इसमें से 318 युवक ही दौड़ पूरी कर सके. जिनमें एक युवक ऐसा पाया गया जो दूसरे के स्थान पर दौड़ा'.
यूपी के सीतापुर में विधवा पेंशन लेने के लिए महिलाओं ने जिंदा पति को ही मरा बता दिया, जांच शुरू
सूबेदार ने बताया, ‘दौड़ पूरी करने के बाद जब वह शख़्स आधार कार्ड सत्यापन के लिए बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने पहुंचा तो मशीन ने उसका अंगूठा रीड नहीं किया. चेकिंग करने पर पता चला कि उसने दोनों अंगूठों पर प्लास्टिक सर्जरी कराई हुई थी'. सिंह ने बताया, ‘जांच में पता चला कि पकड़ा गया युवक मनोज निवासी फर्रुखाबाद था और उसने मधुर कुमार निवासी नगला किला शिकोहाबाद के स्थान पर दौड़ पूरी की'. उन्होंने बताया, ‘इस मामले में अभ्यर्थी मधुर कुमार का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया, लेकिन इस बीच फर्जी तरीके से दौड़ में शामिल होने वाला युवक वहां से भाग गया'.
स्वस्थ लोगों को बीमार बताकर भर्ती करने वाले मेडिकल कॉलेज पर दो करोड़ का जुर्माना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fraud, Army Recruitment, Army Recruitment Examination