फाइल फोटो
- मकान की छत गिरने से 4 की मौत
- सीतापुर जिले की घटना
- मौके पर पहुंचे अधिकारी
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामकोट थानाक्षेत्र के गोकुलपुर मोहल्ले में मकान की छत गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की दबकर मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये. मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने आज बताया कि बंसी के मकान की दूसरी मंजिल पर कल रात अचानक छत गिर गयी . उस समय कमरे में सात लोग सो रहे थे. रामकोट थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सीताराम (21), राम आसरे (19), पीयूष (12) और नैमिष (8) की मलबे में दबकर मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये. घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.
Video : छह मंज़िली इमारत गिरी, मलबे में कई के दबने
( इनपुट : भाषा)
Video : छह मंज़िली इमारत गिरी, मलबे में कई के दबने
( इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Uttar Pradesh, Sitapur, Crime News