विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

4 बेटियों के पिता ने मनचलों से बचने के लिए PM मोदी-CM योगी से की मदद की गुहार

पीड़िताओं के मुताबिक, उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से बचाव की गुहार लगाई है.

4 बेटियों के पिता ने मनचलों से बचने के लिए PM मोदी-CM योगी से की मदद की गुहार
मेरठ में छेड़खानी से परेशान चार बेटियों के पिता ने यूपी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र से मदद की गुहार लगाई है.
  • मनचलों की वजह से चारों बहनों ने पढ़ना छोड़ा दिया
  • पढ़ना छोड़ा तो घर आकर छेड़खानी शुरू कर दी
  • पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शोहदों की छेड़खानी से परेशान चार लड़कियों के पिता ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. चारों बहनों के मुताबिक, उन्होंने मनचलों की वजह से पढ़ना छोड़ दिया था, लेकिन शोहदों ने उनके घर आकर छेड़खानी शुरू कर दी. पीड़िताओं के मुताबिक, उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से बचाव की गुहार लगाई है. मामला जब मीडिया के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों को पता चला, तो उन्होंने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.

बिहार : कैमूर जिले में लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि यह मामला मेरठ के मवाना क्षेत्र का है, जहां शोहदों से परेशान चार बहनों ने पढ़ाई के लिए मदरसे जाना छोड़ दिया, परन्तु शोहदों ने इसके बावजूद उनका पीछा नहीं छोड़ा और घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई, परन्तु पुलिस ने भी उन्हें टरकाते हुए मामला रफा-दफा कर दिया. थक-हारकर पढ़ाई से वंचित पीड़ित छात्राओं ने हाथ जोड़कर मोदी-योगी से अपने बचाव की गुहार लगाई है.

उत्तर प्रदेश : छेड़खानी से परेशान 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

पीड़िताओं में से एक ने बताया कि हम चार बहनें हैं, और मदरसे जाया करती थीं. हमारी गली के ही चार लड़के हमें परेशान करते हैं, और छेड़खानी करते हैं, पत्थर मारते हैं. जब हमने अपने मम्मी-पापा को बताया, तो उन्होंने हमें पढ़ने से रोक दिया और अब वे हमारे घर में भी चैन से नहीं रहने दे रहे. घर आकर भी परेशान करते हैं, और पुलिस हमारी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है. मोदी जी और योगी जी, हम भी किसी की बेटियां हैं, हमें न्याय दिलाओ.

लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

दूसरी बहन ने बताया कि पुलिस के पास भी गए, वे भी कुछ नहीं कर रहे. हम थाने से वापस आए, तो ये चारों हमारे घर आ गए. हमारे अब्बू-अम्मी के साथ मारपीट की और तेज़ाब डालने की धमकी दे रहे थे. जान से मारने की धमकी दी और कहा कि पुलिस को बताओगे, तो ज़्यादा परेशान करेंगे.

VIDEO: बिहार में नाबालिग से छेड़खानी, मारपीट


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, CM Yogi, Eve Teaser, Four Daughter's Father, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com