विज्ञापन

Zepto ने AI Impact Summit 2026 में लगाया डार्क स्टोर, ताजे फलों से लेकर स्टेशनरी तक मिलेगा सारा सामान, जानिए कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

Zepto ने AI Summit 2026 में अपना टेंपरेरी ऑन-साइट डार्क स्टोर लगा दिया है. इसका मकसद यह है कि एआई समिट में आए सभी मेहमानों को पूरे दिन एनर्जेटिक और आरामदायक एक्सपीरिएंस मिले, और कोई भी व्यक्ति सेशन मिस किए बिना तुरंत खाने‑पीने की सुविधा पा सके.

Zepto ने AI Impact Summit 2026 में लगाया डार्क स्टोर, ताजे फलों से लेकर स्टेशनरी तक मिलेगा सारा सामान, जानिए कैसे कर सकते हैं ऑर्डर
AI Impact Summit 2026

AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार से AI का महाकुंभ एआई इम्पैक्ट समिट शुरू हो गया है. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज टेक AI कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. इसी बीच क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto ने भी इस समिट में अपना टेंपरेरी ऑन-साइट डार्क स्टोर लगा दिया है. इसका मकसद यह है कि एआई समिट में आए सभी मेहमानों को पूरे दिन एनर्जेटिक और आरामदायक एक्सपीरिएंस मिले, और कोई भी व्यक्ति सेशन मिस किए बिना तुरंत खाने‑पीने की सुविधा पा सके.

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: 40 से ज्यादा देशों से आए प्रतिनिधि भारत में कर सकेंगे UPI पेमेंट, करेंसी चेंज या कैश से मिलेगा छुटकारा, यूपीआई वन वर्ल्ड वॉलेट ऐसे करें इस्तेमाल

ताजे फल से लेकर स्टेशनरी तक, मिलेगा हर सामान

Zepto के पहले ऑपरेशनल डार्क स्टोर को खास तौर पर इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार किया गया है. यहां स्टेशनेरी से लेकर एनर्जी ड्रिंक और स्नैक्स तक हर तरह का सामान पहले से ही भरकर रखा गया है, ताकि हजारों मेहमानों को तुरंत सुविधा मिल सके. बता दें, कि Zepto ऐप पर ऑर्डर करते ही सामान तुरंत तैयार होकर वेन्यू के अंदर ही राइडर्स द्वारा सीधे पहुंचा दिया जाता है. इसके ठीक बगल में Zepto कैफे भी बना है, जो लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रहा है. यहां से लोग गरम कॉफी, चाय और क्विक बाइट्स का लुत्फ उठा सकते हैं. इसी कारण से यह कैफे समिट के सबसे फेमस स्टॉप्स में शामिल हो गया है.

कैसे कर सकते हैं ऑर्डर?

Zepto ने वेन्यू पर खास डिलीवरी पॉइंट बनाए हैं, जहां AI Summit में आए मेहमान अपने ऑर्डर आसानी से ले सकते हैं. लोग प्लेटफॉर्म की मोबाइल ऐप से सामान या खाना ऑर्डर कर सकते हैं और फिर तय किए गए ड्रॉप-ऑफ जोन से उसे उठा सकते हैं. इसके लिए कंपनी ने समिट के अंदर ही अपने डिलीवरी पार्टनर तैनात किए हैं, ताकि ऑर्डर जल्दी और बिना किसी परेशानी के लोगों तक पहुंचाया जा सके. डिलीवरी के लिए ऐप में सबसे नजदीकी पिकअप पॉइंट चुना जा सकता है. उदाहरण के तौर पर, आप हॉल 1 (ग्राउंड फ्लोर) या हॉल 4 (फर्स्ट फ्लोर) को चुनकर अपना ऑर्डर वहीं से ले सकते हैं.

NDTV को भारत मंडपम के अंदर बने Zepto के पहले ऑपरेशनल डार्क स्टोर की एक्सक्लूसिव झलक मिली. देखिए इस वीडियो में...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com