विज्ञापन

Women’s Day 2026: महिलाओं के लिए YES Bank का खास सैलरी अकाउंट! फ्री लॉकर, 5 लाख हेल्थ कवर और कैशबैक का फायदा

YES Bank ने International Women’s Day से पहले महिलाओं के लिए YES Essence Women’s Salary Account लॉन्च किया है, जिसमें फ्री लॉकर, 5 लाख का हेल्थ कवर और कैशबैक जैसे कई फायदे मिलेंगे.

Women’s Day 2026: महिलाओं के लिए YES Bank का खास सैलरी अकाउंट! फ्री लॉकर, 5 लाख हेल्थ कवर और कैशबैक का फायदा
कामकाजी महिलाओं के लिए शानदार ऑफर! YES Bank के नए अकाउंट में मिलेंगे कई फ्री बेनेफिट

Yes Bank Salary Account for Women: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले निजी क्षेत्र के बैंक YES Bank ने कामकाजी महिलाओं के लिए एक खास सैलरी अकाउंट लॉन्च किया है. इस नए अकाउंट का नाम YES Essence Women's Salary Account है. बैंक का कहना है कि यह अकाउंट महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा, हेल्थ केयर और लाइफस्टाइल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसमें एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं दी जा रही हैं.

अकाउंट में मिलेंगे ये खास फायदे

यस बैंक के इस नए सैलरी अकाउंट में महिलाओं को कई तरह के बेनेफिट मिलेंगे. 

- सबसे बड़ा फायदा यह है कि अकाउंट होल्डर को पहले साल के लिए लॉकर सुविधा मुफ्त दी जाएगी. 

- इसके साथ ही महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का टॉप-अप हेल्थ कवर भी एक साल के लिए कॉम्प्लिमेंट्री मिलेगा.

- इसके अलावा अकाउंट होल्डर को साल में एक बार फ्री प्रिवेंटिव हेल्थ चेक-अप की सुविधा भी दी जाएगी.

डेबिट कार्ड पर कैशबैक भी मिलेगा

इस अकाउंट के साथ महिलाओं को Elegance Debit Card भी दिया जाएगा. इस कार्ड के जरिए कुछ खास कैटेगरी में खर्च करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा. इस कैशबैक की अधिकतम सीमा सालाना 6,000 रुपये तक रखी गई है.

कौन खोल सकता है यह अकाउंट?

YES Essence Women's Salary Account खोलने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं.
- आवेदक भारतीय महिला निवासी होनी चाहिए
- उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए
- वह अकाउंट की प्राइमरी अकाउंट होल्डर होनी चाहिए

इसका मतलब है कि वह बैंक खाते की मुख्य मालिक और अधिकृत उपयोगकर्ता हो. बैंक का कहना है कि यह अकाउंट महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com