विज्ञापन

E20 फ्यूल से खराब हुआ कार-बाइक का इंजन, तो नहीं मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? PIB ने बता दी सच्चाई

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता पर कम करने के लिए इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है. इसी बीच PIB ने साफ कर दिया है कि ई20 ईंधन के उपयोग के बाद भी मोटर वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह से वैध रहेगी.

E20 फ्यूल से खराब हुआ कार-बाइक का इंजन, तो नहीं मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? PIB ने बता दी सच्चाई
E20 फ्यूल के बाद भी वैध रहेगी इंश्योरेंस पॉलिसी
Photo Credit: NDTV

पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार देश में इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल यानी फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा दे रही है. साथ ही E85 बिकना भी शुरू हो गया है. वहीं, कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या अगर इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल से कार-बाइक का ईंजन खराब होता है, तो क्या इंश्योरेंस क्लेम होगा या नहीं. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं जिसमें बताया गया है कि ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस क्लेम नहीं होगा. लेकिन अब इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने के दावे को PIB ने फर्जी बताया है. साथ ही कहा कि ई20 ईंधन के उपयोग के बाद भी मोटर वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह से वैध रहेगी.

PIB फैक्ट यूनिट ने बताई सच्चाई

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाली पीआईबी फैक्टचेक यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने से गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकते हैं. यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी मोटर वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह से वैध है. इसका मतलब है कि अगर आपकी कार-बाइक के इंजन पर e20 फ्यूल से किसी तरह की खराब आती है, तो इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है.

दावों पर विश्वास करने से पहले वेरिफाई करें

इसके साथ पीआईबी ने बताया कि इस तरह के दावों पर विश्वास और शेयर करने से पहले एक बार आधिकारिक सोर्स से जानकारी को वेरीफाई जरूर करें. इसके अलावा, भारत में केपीएमजी की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश का एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम काफी बड़े स्तर पर पहुंच गया है और अब पूरे देश में ई20 फ्यूल का इस्तेमाल शुरू हो गया है.

रिपोर्ट में उन अवसर और चुनौतियों का विश्लेषण किया गया है जो इस सेक्टर के ई20 से आगे बढ़ने पर सामने आ सकते हैं. इनमें फीडस्टॉक की उपलब्धता, सप्लाई चेन की क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी और पॉलिसी में तालमेल जैसे मुद्दे शामिल हैं.

एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा

सरकार आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और पर्यावरण की स्थिरता को बढ़ावा देने की अपनी व्यापक रणनीति के तहत एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है. सरकार ने जून में 'विश्व पर्यावरण दिवस 2026' पर एक इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट पर ई85 फ्यूल लॉन्च किया था. इसके जरिए सरकार की कोशिश एथेनॉल के उपयोग को बढ़ाना है. बता दें, कि ई85 फ्यूल अभी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा चलाए जा रहे 48 रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है. सरकार की योजना दिसंबर 2026 तक इसे 500 आउटलेट्स और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 आउटलेट्स पर उपलब्ध कराना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E20 Petrol, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com