Post Office TD Scheme: अगर आप बिना किसी खतरे के सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस समय 5 साल की TD स्कीम पर करीब 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कई सरकारी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी ज्यादा है. आज के समय में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन जो लोग बिना जोखिम के भरोसेमंद कमाई चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम बेहतर मानी जाती हैं. इन स्कीम पर सरकार की गारंटी होती है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. चलिए आपको बताते हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस की स्कीम टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम में अच्छा ब्याज मिलता है, टैक्स में भी कुछ फायदे मिलते हैं और रिटर्न कई सरकारी बैंकों की FD से ज्यादा हो सकता है. इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि अगर आप इसमें 2 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको करीब 90,000 रुपये तक ब्याज मिल सकता है. यह एक सरकारी योजना है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. इसमें अलग-अलग समय के हिसाब से ब्याज दर तय होती है.
- 1 साल के लिए- 6.9% ब्याज
- 2 साल के लिए- 7% ब्याज
- 3 साल के लिए- 7% ब्याज
- 5 साल के लिए- 7.5% ब्याज (सबसे ज्यादा)
यह भी पढ़ें:- ऑक्सीजन सिस्टम, सीपीआर उपकरण, वेंटिलेशन और स्ट्रेचर, 1 अक्टूबर से एम्बुलेंस में मिलेंगी ये सुविधा, जानिए क्या हैं नए नियम
निवेश से जुड़ी जरूरी बातें
आप इस स्कीम में सिर्फ 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं, इसमें निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है यानी जितना ज्यादा निवेश, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा. यह 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है.
इस स्कीम से और क्या फायदे मिलेंगे?
इस स्कीम में टैक्स छूट (Section 80C) का फायदा भी मिलता है. आप इसमें सिंगल या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. ब्याज की गणना हर साल के आधार पर होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं