विज्ञापन

लेडी अफसर लक्ष्मी गामड़ की व्हाट्सएप चैट वायरल, किसने कहा-'I Love You, प्लीज एक मौका दो' 

Laxmi Gamad: मध्य प्रदेश की प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी गामड़ ने सोशल मीडिया पर 'थप्पड़ मारने वाले असिस्टेंट' की तलाश वाली एक व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा की थी, जिस पर विवाद होने के बाद उन्होंने एक व्यक्ति की Whatsapp Chat सार्वजनिक की. इस चैट में व्यक्ति उन्हें लगातार प्रेम प्रस्ताव भेजकर परेशान कर रहा था. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनकी विवादित पोस्ट ऐसे ही मनचलों को कड़ा संदेश देने के लिए थी.  

लेडी अफसर लक्ष्मी गामड़ की व्हाट्सएप चैट वायरल, किसने कहा-'I Love You, प्लीज एक मौका दो' 
लेडी अफसर लक्ष्मी गामड़ की व्हाट्सएप चैट वायरल, किसने कहा-'I Love You, प्लीज एक मौका दो' 
  • MP की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोरीं
  • लक्ष्मी गामड़ ने अज्ञात व्यक्ति के व्हाट्सएप मैसेज सार्वजनिक किए जिनमें प्रेम का इजहार और मौका देने की गुहार
  • अधिकारी ने दो चमाट मारने वाले असिस्टेंट की तलाश संबंधी पोस्ट डाली थी, जिसे ट्रोलिंग के बाद हटा दिया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Laxmi Gamad Lady Officer: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डालने के बाद अब उनकी एक निजी व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है. इस चैट में एक अज्ञात शख्स उनसे अपने प्यार का इजहार कर रहा है और उन्हें एक मौका देने की गुहार लगा रहा है. इस बात की जानकारी खुद लक्ष्मी गामड़ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म के जरिए साझा की है.

कौन है प्यार भरे मैसेज भेजने वाला? 

फिलहाल लक्ष्मी गामड़ को इस तरह के मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं हो पाई है. लक्ष्मी गामड़ ने मैसेज भेजने वाली की डीजी और नाम व नंबर छुपाए हैं. बता दें कि लक्ष्मी गामड़ पूर्व में एमपी के नीमच में अपर कलेक्टर के पद पर तैनात रह चुकी हैं और वर्तमान में वह भोपाल स्थित 'एमपी गवर्नमेंट प्रेस' में अपर नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं. 

laxmi gamad MP lady officer viral Post whatsapp chat in madhya pradesh

Laxmi Gamad Lady Officer: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ इन दिनों सुर्खियों में हैं.

'दो चमाट' वाली पोस्ट से मचा तहलका

लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में लिखा था कि उन्हें एक ऐसे असिस्टेंट की तलाश है, जो उनके इशारे पर जरूरत पड़ने पर सामने वाले को 'दो चमाट' (थप्पड़) जड़ सके.

उन्होंने इसे एक 'ओपन वैकेंसी' बताते हुए लोगों से संपर्क करने को कहा था. इस पोस्ट के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. एक यूजर ने सलाह दी कि एक प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते उन्हें ऐसी गरिमाहीन पोस्ट से बचना चाहिए, वहीं कुछ यूजर्स ने मजे लेते हुए पूछा कि नौकरी कब से जॉइन करनी है. विवाद बढ़ता देख उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी. 

laxmi gamad MP lady officer viral Post whatsapp chat in madhya pradesh

laxmi gamad MP lady officer viral Post whatsapp chat in madhya pradesh

व्हाट्सएप चैट शेयर कर दी सफाई

3 मई को लक्ष्मी गामड़ ने अपनी सफाई पेश करते हुए उस न‍िजी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसकी वजह से वह परेशान थीं. चैट में सामने वाले व्यक्ति ने महज 10 मिनट के भीतर उन्हें 11 मैसेज भेजे. जवाब में लक्ष्मी ने नहीं ल‍िखा. चैट में शख्स ने लिखा, "आपको मैं काफी समय से देख रहा था, लेकिन बोल नहीं पाया. प्लीज मुझ पर भरोसा करो लक्ष्मी, मैं सच में आपसे बहुत प्यार करता हूं और पूरी जिंदगी आपके साथ बिताना चाहता हूं." मैसेज में आगे लिखा था, "प्लीज इग्नोर मत कीजिए. मैं तुम्हारे लिए सब कुछ कर सकता हूं. मां कसम आपसे बहुत प्यार करता हूं, प्लीज मुझे एक चांस दो."

लक्ष्मी गामड़ ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उनकी 'चमाट' वाली पोस्ट इन्हीं जैसे लोगों के लिए थी. उन्होंने लिखा, "मेरी पोस्ट ने तहलका मचा दिया और लोग मुझे मर्यादा सिखाने लगे. क्या अपने सम्मान और छेड़छाड़ के खिलाफ बोलना गलत है? मेरा मकसद ऐसे घटिया लोगों तक संदेश पहुंचाना था. चुप रहने से लोग कायर समझ लेते हैं. आप ही बताइए, ऐसे लोगों के लिए मुझे और क्या करना चाहिए था?" 

laxmi gamad MP lady officer viral Post whatsapp chat in madhya pradesh

laxmi gamad MP lady officer viral Post whatsapp chat in madhya pradesh

पहले भी रही हैं चर्चा में

यह पहली बार नहीं है जब वह चर्चा में हैं. 1 मई को मजदूर दिवस पर भी उन्होंने एक मजाकिया पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, "ऐसा बिल्कुल नहीं है कि बीवियां सिर्फ खून पीती हैं, हम भी कभी-कभी मजदूरों पर तरस खाकर खून दान कर देते हैं." वह अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. 

IAS रवि सिहाग ने अचानक क्‍यों छोड़ा मध्‍य प्रदेश कैडर? कलेक्‍टर से की थी लव मैर‍िज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com