विज्ञापन

क्या होता है क्रेडिट स्कोर? जानिए Credit Score को अच्छा कैसे बनाया जाता है

Credit Score एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो बताती है कि आप कर्ज चुकाने के लिहाज से कितने भरोसेमंद हैं. भारत में यह स्कोर आमतौर पर 300 से 900 के बीच होता है. अगर आपका स्कोर 750 या उससे ज्यादा है, तो बैंक और फाइनेंस कंपनियां आपको अच्छा ग्राहक मानती हैं और आसानी से लोन दे देती हैं.

क्या होता है क्रेडिट स्कोर? जानिए Credit Score को अच्छा कैसे बनाया जाता है
क्रेडिट स्कोर क्या होता है?
Freepik

Credit Score Kya Hota Hai: आज के समय में लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो या किसी फाइनेंशियल सर्विस का फायदा उठाना हो, हर जगह एक चीज बहुत मायने रखती है, आपका क्रेडिट स्कोर. कई लोगों की इसकी अहमियत तब समझ आती है, जब बैंक उनका लोन रिजेक्ट कर देता है. इसलिए जरूरी है कि समय रहते आप समझें कि क्रेडिट स्कोर क्या है और इसे अच्छा कैसे रखा जाए.

क्रेडिट स्कोर क्या होता है? (What is Credit Score)

क्रेडिट स्कोर एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो बताती है कि आप कर्ज चुकाने के लिहाज से कितने भरोसेमंद हैं. भारत में यह स्कोर आमतौर पर 300 से 900 के बीच होता है. अगर आपका स्कोर 750 या उससे ज्यादा है, तो बैंक और फाइनेंस कंपनियां आपको अच्छा ग्राहक मानती हैं और आसानी से लोन दे देती हैं. यह स्कोर आपकी पुरानी लोन हिस्ट्री, क्रेडिट कार्ड पेमेंट और फाइनेंशियल बिहेवियर के आधार पर तैयार किया जाता है.

क्रेडिट स्कोर कैसे बनता है? (How is Credit Score Calculated?)

आपका स्कोर कई बातों पर निर्भर करता है:

  • समय पर EMI और बिल भुगतान
  • आपने कुल कितना कर्ज लिया है
  • क्रेडिट कार्ड की लिमिट का कितना हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं
  • कितने नए लोन या कार्ड के लिए आवेदन किए हैं
  • आपकी पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री

अच्छा क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं? (How to Build a Good Credit Score?)

अच्छा स्कोर बनाना मुश्किल नहीं है, बस कुछ आदतें सुधारनी होती हैं:

1. समय पर भुगतान करें (Pay on Time)

हर EMI और क्रेडिट कार्ड का बिल समय से भरें. एक भी लेट पेमेंट स्कोर गिरा सकता है.

2. कम इस्तेमाल करें (Keep Credit Usage Low)

कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल न करें.

3. बार-बार लोन अप्लाई न करें (Avoid Frequent Loan Applications)

बहुत ज्यादा आवेदन करने से बैंक को लगता है कि आपको पैसों की ज्यादा जरूरत है, जिससे स्कोर कम हो सकता है.

4. पुराना कार्ड बंद न करें (Maintain Old Credit History)

अच्छे क्रेडिट स्कोर से क्या होता है?

आपका पुराना क्रेडिट कार्ड या लोन हिस्ट्री यह दिखाती है कि आप लंबे समय से जिम्मेदारी से पेमेंट करते आए हैं. जितना पुराना और साफ रिकॉर्ड होगा, उतना ही बैंक को आप पर भरोसा बढ़ेगा और आपका क्रेडिट स्कोर मजबूत रहेगा. क्रेडिट स्कोर वो नंबर है जो आपके पैसों को संभालने की आदतों को जाहिर करता है. जिसे देखकर बैंक अंदाजा लगाते हैं कि आप भरोसेमंद ग्राहक हैं या नहीं. अच्छा स्कोर होने पर लोन आसानी से मिलता है और ब्याज भी कम देना पड़ता है. इसलिए खर्च सोच-समझकर करें, EMI और बिल समय पर भरें. यही छोटी आदतें आगे चलकर बड़े फायदे दिलाती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com