सोने की कीमतें भले ही अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गई हैं, लेकिन हर हफ्ते इनमें तेज उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब लोग एक साथ ज्यादा पैसा लगाने के बजाय छोटी छोटी रकम से धीरे धीरे सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं. Safe Gold, पेटीएम गोल्ड जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म 51 रुपए से निवेश की सुविधा दे रहे हैं. इसी वजह से छोटे गोल्ड इन्वेस्टमेंट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.
सोने की कीमतें अभी कहां हैं?
घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम है. यह 29 जनवरी 2026 को बने करीब 1.78 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई से लगभग 20% कम है. उस समय सुरक्षित निवेश की मांग काफी बढ़ गई थी. फिलहाल कीमतें एक तय दायरे में ऊपर नीचे हो रही हैं.
क्यों हो रहा है इतना उतार चढ़ाव?
सोने की कीमतों पर अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर की मजबूती और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर पड़ रहा है. पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया. अब बाजार की नजर उसके अगले फैसले पर है. कई बड़े एनालिस्ट ने गोल्ड के टारगेट में थोड़ी कटौती की है, लेकिन मिड टर्म में अब भी सोने को लेकर पॉजिटिव हैं. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि जियो पॉलिटिकल अनिश्चितता और निवेशकों की मांग से सोने को सपोर्ट मिलता रहेगा. हालांकि बॉन्ड यील्ड और डॉलर की मजबूती से कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
छोटी रकम से निवेश क्यों बढ़ रहा है?
जब सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, तब सही समय पर खरीदारी करना आसान नहीं होता. अगर कोई एक साथ बड़ी रकम लगा दे और बाद में कीमतें गिर जाएँ तो नुकसान हो सकता है. वहीं इंतजार करने पर कीमतें फिर बढ़ सकती हैं. ऐसे में थोड़ी-थोड़ी रकम से नियमित निवेश करने पर अलग-अलग कीमतों पर खरीदारी होती रहती है. इससे शॉर्ट टर्म उतार चढ़ाव का असर कुछ कम हो सकता है.
पेटीएम गोल्ड में क्या सुविधाएं मिलती हैं?
पेटीएम गोल्ड के जरिए ग्राहक लाइव मार्केट रेट पर 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. इसमें निवेश सिर्फ 51 रुपए से शुरू किया जा सकता है. नियमित निवेश करने वालों के लिए डेली गोल्ड एसआईपी की सुविधा भी है. यह डिजिटल गोल्ड एमएमटीसी पीएएमपी के साथ पार्टनरशिप में उपलब्ध कराया जाता है. इसके बराबर का फिजिकल गोल्ड इंश्योर्ड बैंक ग्रेड वॉल्ट में सुरक्षित रखा जाता है. निवेशक चाहें तो अपने डिजिटल गोल्ड को मौजूदा मार्केट रेट पर बेच सकते हैं या 24 कैरेट सर्टिफाइड फिजिकल गोल्ड में बदलकर घर मंगा सकते हैं. इसकी होम डिलीवरी देश के 12,000 से ज्यादा पिन कोड पर उपलब्ध है.
पेटीएम ने अपनी हालिया तिमाही आय रिपोर्ट में यह भी बताया है कि पेटीएम गोल्ड समेत उसके वेल्थ प्रोडक्ट्स से कमाई में सुधार हुआ है. हालांकि, डिजिटल गोल्ड में निवेश करने से बाजार का जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता. सोने की कीमतें बढ़ भी सकती हैं और गिर भी सकती हैं. इसलिए एक्सपर्ट सोने को पूरे पोर्टफोलियो के बजाय एक डायवर्सिफाइड इन्वेस्टमेंट प्लान का हिस्सा मानते हैं. इस साल की दूसरी छमाही में भी कीमतों में उतार चढ़ाव रहने की उम्मीद है. ऐसे में कई छोटे निवेशक सही समय का इंतजार करने के बजाय नियमित और छोटी रकम से निवेश करने की रणनीति अपना रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः UPI इस्तेमाल करने पर भी लगेगा चार्ज? लोकसभा में पेश हुए बिल की पूरी ABCD समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं