टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने यूजर्स के लिए एंटरटेनमेंट सर्विस बढ़ाने की पहल करते हुए बृहस्पतिवार को ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ साझेदारी की घोषणा की. इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया ने नेटफ्लिक्स के साथ जल्द ही पोस्ट-पेड पेशकश लाने का वादा किया. टेलीकॉम प्रोवाइडर ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी डिवाईस- मोबाइल, टीवी या टैबलेट पर बेस्ट स्ट्रीमिंग एक्सपीरिएंस के साथ वर्ल्ड क्लास एंटरटेनमेंट का आनंद ले पाएंगे.
बयान के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया ने फिलहाल अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए नेटफ्लिक्स की पेशकश शुरू की है और जल्द ही वह नेटफ्लिक्स बंडल पोस्टपेड प्लान भी लेकर आएगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कंपनी ने दो नए प्री-पेड पैक पेश किए हैं जो नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड कॉल और डेटा बंडल की पेशकश करते हैं. इसमें यूजर्स को मोबाइल के साथ टीवी पर भी नेटफ्लिक्स देखने की सहूलियत होगी.
पहला पैक 998 रुपये में 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस/दिन, अनलिमिटेड फोन कॉल और नेटफ्लिक्स बेसिक (टीवी या मोबाइल) के साथ आता है जिसकी वैलिडिटी 70 दिन की है. वहीं दूसरा पैक 1,399 रुपये में 2.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ अनलिमिटेड कॉल एवं नेटफ्लिक्स बेसिक (टीवी या मोबाइल) के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी देता है.
बयान के मुताबिक, मुंबई और गुजरात के यूजर्स 1,099 रुपये में 70 दिन की वैधता वाली वैलिडिटी को चुन सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं