विज्ञापन

Vastu Tips: घर के मेन गेट के सामने नहीं होनी चाहिए ये 5 चीजें, जीवन में आएंगी समस्याएं, लगेगा वास्तु दोष

Vastu Tips for Main Gate: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मेन गेट के सामने क्या-क्या चीजें नहीं होनी चाहिए. आइए जानते हैं...

Vastu Tips: घर के मेन गेट के सामने नहीं होनी चाहिए ये 5 चीजें, जीवन में आएंगी समस्याएं, लगेगा वास्तु दोष
घर के मुख्य द्वार के लिए वास्तु टिप्स
AI

Main Gate Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर का मेन गेट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है. घर के इस स्थान से सकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में घर बनवाते समय घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु नियमों का जरूर पालन करना चाहिए. अगर वास्तु नियमों को अनदेखा किया जाए तो घर में वास्तु दोष लग सकता है. साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने कुछ चीजों का होना बेहद अशुभ माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मेन गेट के सामने क्या-क्या चीजें नहीं होनी चाहिए. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Shani Ke Vahan: सिर्फ कौआ और भैंसा ही नहीं शनिदेव इन 9 वाहनों की करते हैं सवारी

1. खंभा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने खंभा नहीं होना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा रुक सकती है, जिससे मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ सकती है. खासतौर पर कहा जाता है कि इसका प्रभाव घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है जैसे बार-बार बीमार पड़ना या मानसिक अशांति.

2. मंदिर

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के सामने मंदिर होना भी अच्छा नहीं माना जाता है. माना जाता है कि ऐसा होने से गृहस्थ जीवन का संतुलन बिगाड़ सकती है. साथ ही इससे घर में रहने वाले लोगों का का मानसिक तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं.

3. नाला

घर के मुख्य द्वार के सामने नाला होना बेहद अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार के सामने नाला होता है तो घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है. साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और बरकत रुक सकती है.

4. सीढ़ियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट के सामने सीढ़ियां होना अशुभ होता है. कहा जाता है कि ऐसा होने से घर की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है. साथ ही घर में नेगेटिविटी फैल सकती है जिससे घर में रहने वाले सदस्यों में मतभेद और लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं.

5. कीचड़ 

घर के मेन गेट के सामने कभी भी कीचड़ न जमा होने दें. कीचड़ होने से घर में नेगेटिविटी फैल सकती है. साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी रुक जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com