विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के कारण रोडवेज ने घटाया बसों का किराया, जानिए अब यात्रियों को कितना देना होगा पैसा

उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) ने इस नए कॉरिडोर से चलने वाली बसों के किराए में काफी कटौती करने का ऐलान किया है. इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. आइए जानते हैं अब किराया कितना होगा...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के कारण रोडवेज ने घटाया बसों का किराया, जानिए अब यात्रियों को कितना देना होगा पैसा
रोडवेज ने घटाया किराया
ANI

Delhi Dehradun Expressway Bus Fare: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. करीब 210 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर महज ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकती. इस इकोनॉमिक कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत है 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर, जो एशिया के सबसे लंबे ऐसे कॉरिडोरों में से एक है. इसी बीच उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) ने इस नए कॉरिडोर से चलने वाली बसों के किराए में काफी कटौती करने का ऐलान किया है. इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. आइए जानते हैं अब किराया कितना होगा...

2 घंटे 55 मिनट में पूरा हुआ सफर

उत्तराखंड परिवहन निगम के AGM प्रतीक जैन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद यात्रियों को आसान, सस्ती और बेहतर सेवा देने की तैयारी की. उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को वोल्वो और छोटी गाड़ियों से सर्वे किया गया. इस दौरान निगम की बसों ने यात्रियों को देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली आईएसबीटी सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में पहुंचाया. इसके साथ ही यात्रियों के लिए किराये में भी कटौती की गई है.

  • पहले एक्सप्रेसवे से यात्रा करने पर किराया 945 रुपये था, जो अब घटकर 709 रुपये हो गया है.
  • इसी तरह, एसी बस का किराया पहले 704 रुपये था, जो अब 557 रुपये कर दिया गया है.
  • वहीं, साधारण बस का किराया पहले 420 रुपये था, जो अब घटकर 355 रुपये हो गया है.


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे क्यों है खास

एक्सप्रेसवे 6 से 12 लेन का है, जिसमें दिल्ली के अक्षरधाम से लोनी तक का हिस्सा 12 लेन का बनाया गया है. इसकी डिजाइन स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है. यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों से होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा.

इसमें 50.7 किलोमीटर लंबा हरिद्वार स्पर भी शामिल है, जिससे दिल्ली से हरिद्वार की दूरी करीब 2 घंटे में तय की जा सकेगी. साथ ही अंबाला को जोड़ने वाला एक और स्पर भी बनाया गया है. इसकी खास बात राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के बीच से गुजरने वाला 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा कॉरिडोर माना जा रहा है.

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Dehradun Expressway, Delhi Dehradun Expressway Bus Fare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com