विज्ञापन

अब घर बैठे बढ़ाएं बिजली कनेक्शन का लोड, UPPCL की नई ऑनलाइन सुविधा शुरू

उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यक जानकारी है, जिन लोगों की बिजली ज्यादा उपयोग हो रही है और वह अपने बिजली मीटर का लोड बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें अब किसी भी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है.

अब घर बैठे बढ़ाएं बिजली कनेक्शन का लोड, UPPCL की नई ऑनलाइन सुविधा शुरू
बिजली कनेक्शन का लोड कैसे बढ़ाएं
UPPCL

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपके घर या दुकान में बिजली की खपत बढ़ गई है, तो अब बिजली मीटर का लोड बढ़वाना पहले जैसा मुश्किल नहीं रहा. उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए UPPCL ने प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और आसान बना दिया है. अब आपको लोड बढ़ाने के लिए बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में ही आवेदन कर सकते हैं. नई व्यवस्था से समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी ज्यादा तेज हो गई है.

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अब बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है, जिससे अब घर बैठे आसानी से किया जा सकता है. इस सुविधा के लिए अब किसी साइबर कैफे या फिर किसी ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है. इसे आप खुद ही आसानी से घर पर कर सकते है. चलिए आपको बताते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस.

ऑनलाइन लोड बढ़ाने के फायदे

आसान प्रक्रिया- उपभोक्ता वेबसाइट पर सीधे आवेदन कर सकते हैं.

डिजिटल भुगतान- लोड बढ़ाने के लिए प्रोसेसिंग फीस और अतिरिक्त सुरक्षा जमा (Security Deposit) का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है.

ट्रांसपेरेंसी- यह प्रक्रिया तेज, ट्रांसपेरेंसी और पेपरलेस है.

स्मार्ट मीटर उपभोक्ता- अगर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है, तो लोड बढ़ाने पर सिक्योरिटी चार्ज नहीं लगेगा, केवल आवेदन शुल्क देय होगा.

अन्य सुविधाएं- 1912 पर कॉल करके या UPPCL Smart App से भी जानकारी ली जा सकती है.

घर बैठे मीटर का लोड कैसे बढ़ाएं?

  • UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर जाएं.
  • Consumer Corner में Load Change Request या Jhatpat Connection पोर्टल पर जाएं.
  • अपना उपभोक्ता नंबर दर्ज करें.
  • जितना लोड बढ़ाना है, उसे भरें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें.
  • इसके अलावा जन सुविधा केंद्रों पर जाकर भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- Phonepe पर पैसे लेकर कैश देना पड़ सकता है भारी, नया साइबर फ्रॉड कर सकता है आपका अकाउंट फ्रीज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPPCL Apply Online, UPPCL
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com