विज्ञापन

बिजली बिल, OTT सब्सक्रिप्शन और EMI के लिए नहीं जाना होगा अलग-अलग ऐप पर, UPI में आ रहा नया फीचर

NPCI जल्द ऐसा फीचर ला सकता है जिससे यूजर्स अपने सभी ऑटोपे को एक ही जगह देख और मैनेज कर सकेंगे. इससे बिजली बिल, OTT सब्सक्रिप्शन और EMI भुगतान को संभालना आसान हो जाएगा.

बिजली बिल, OTT सब्सक्रिप्शन और EMI के लिए नहीं जाना होगा अलग-अलग ऐप पर, UPI में आ रहा नया फीचर
UPI सिस्टम को संभालने वाली संस्था NPCI एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है.

अगर आप बिजली बिल, पानी बिल, OTT सब्सक्रिप्शन या EMI का भुगतान ऑटोपे के जरिए करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. जल्द ही UPI में एक ऐसा फीचर आने वाला है जिससे आपके सभी ऑटोपे एक ही जगह दिखाई देंगे. अभी कई लोगों के अलग-अलग भुगतान अलग-अलग UPI ऐप्स से जुड़े होते हैं. ऐसे में ये याद रखना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा भुगतान किस ऐप से कट रहा है. नया फीचर आने के बाद ये परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है. यूजर्स अपने सभी ऑटोपे की जानकारी एक ही ऐप पर देख सकेंगे और उन्हें मैनेज करना भी आसान हो जाएगा.

क्या है नया फीचर

UPI सिस्टम को संभालने वाली संस्था NPCI एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत यूजर्स अपने बैंक खाते से जुड़े सभी ऑटोपे को एक ही जगह देख पाएंगे. चाहे ऑटोपे बिजली बिल का हो, पानी बिल का, OTT सब्सक्रिप्शन का हो या फिर किसी EMI का, सारी जानकारी एक साथ दिखाई देगी.

अभी क्या दिक्कत होती है

फिलहाल अगर आपने अलग-अलग UPI ऐप्स पर ऑटोपे सेट कर रखा है, तो उसकी जानकारी देखने के लिए उसी ऐप पर जाना पड़ता है. मान लीजिए OTT का भुगतान एक ऐप से हो रहा है और EMI दूसरे ऐप से, तो दोनों की जानकारी अलग-अलग जगह देखनी पड़ती है. इससे कई बार भ्रम की स्थिति भी बन जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक ही जगह से कर सकेंगे कंट्रोल

नए फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ ऑटोपे देख ही नहीं सकेंगे, बल्कि उसे मैनेज भी कर पाएंगे. अगर किसी ऑटोपे को बंद करना है या फिर दोबारा चालू करना है, तो ये काम भी आसानी से किया जा सकेगा. इससे बार-बार अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यूजर्स को क्या फायदा होगा

इस फीचर के आने के बाद लोगों को अपने सभी ऑटोमैटिक भुगतानों पर बेहतर नजर रखने में मदद मिलेगी. यूजर आसानी से जान सकेंगे कि उनके खाते से किस चीज के लिए पैसा कट रहा है. इससे अनचाहे भुगतान की संभावना भी कम होगी और खर्चों को समझना आसान हो जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, UPI, UPI Payment, NPCI, NPCI Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com