- मौलाना जर्जिस अंसारी ने भगवान श्री कृष्ण को मुस्लिम बताया है. उन्होंने झारखंड में यह बयान दिया है.
- मौलाना का दावा है कि भगवान श्री कृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल है.
- मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर हिंदू संगठनों ने और संतों ने विरोध जताया है.
इस्लामिक स्कॉलर जर्जिस अंसारी ने भगवान श्री कृष्ण को लेकर बड़ा बयान दिया है. झारखंड में एक धार्मिक मंच से बोलते हुए मौलाना जर्जिस ने दावा किया कि भगवान श्री कृष्ण असल में मुसलमान थे और वे पांचों वक्त की नमाज़ पढ़ा करते थे. उनका यह बयान सामने आने के बाद संतों में आक्रोश देखा जा रहा है, जबकि कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस बयान का विरोध जताया है. ऐसे में देश में कृष्ण जन्मभूमि के बीच चल रहे विवाद के बीच मौलाना जर्जिस अंसारी बयान को लेकर फिर से नया विवाद होता दिख रहा है. उनके पुराने बयान भी वायरल हो चुके हैं.
मौलाना जर्जिस अंसारी का बयान
दरअसल, मौलाना जर्जिस अंसारी अपने वीडियो सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ 'श्रीमद्भगवद्गीता' के गीता के छठे अध्याय के दसवें श्लोक का अर्थ निकालते हुए कह रहे हैं कि इसमें जिस ध्यान और साधना की बात कही गई है, वह वास्तव में नमाज ही है. मौलाना ने केवल भगवान कृष्ण ही नहीं, बल्कि भगवान श्री राम को लेकर भी इसी तरह का दावा किया और कहा कि इन महापुरुषों ने इस्लाम की शिक्षाओं को ही आगे बढ़ाया था. उनके इस बयान पर हिंदू संगठनों और देश के प्रमुख संतों ने नाराजगी जताई है. संतों का कहना है कि यह सनातन आस्था का अपमान करने और देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश है. जबकि बीजेपी ने भी मौलाना के बयान पर आपत्ति जताई है.
ये भी पढे़ंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 24 से 48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, नहीं बढ़ाया गया कार्यकाल
झारखंड का बताया जा रहा वीडियो
मौलाना जर्जिस अंसारी का यह वीडियो झारखंड की एक धार्मिक सभा का बताया जा रहा है, जो 23 जून 2026 का है. लेकिन वायरल अब हुआ है. कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे के गर्माने के बीच मौलाना ने भगवान श्री कृष्ण पर यह दावा किया है. मौलाना जार्जिस उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले हैं और पहले भी अपने बयानों के लेकर चर्चा में रह चुके हैं.
मौलाना के बयान पर संत समाज आक्रोशित है. संतो का कहना है कि सभी धर्म को जन्म देने वाले भगवान श्री कृष्णा है. वह मुस्लिम कैसे हो सकते हैं. मौलाना को बताएंगे धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है. हिंदू संगठन के शिशिर चतुर्वेदी एफआईआर करने हजरतगंज थाने जा रहे है. हालांकि एनडीटीवी मौलाना के वायरल वीडियो का दावा नहीं करता.
वहीं बता दें कि मथुरा में 13.37 एकड़ जमीन पर बने श्री कृष्ण मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद पुराना है. हिंदू पक्ष दावा करता है कि मुगल शासक औरंगजेब ने केशवदेव मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी. जबकि मुस्लिम पक्ष इस दावे का विरोध जताता है. इस विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी लगी हैं, जिस पर सुनवाई भी हो रही हैं.
ये भी पढे़ंः 91 गवाह, CCTV, मोबाइल लोकेशन और FSL रिपोर्ट; ताहिर हुसैन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कैसे बनाया मजबूत केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं