विज्ञापन

बिना इंटरनेट और मैसेज किए कैसे करें UPI पेमेंट? जान लीजिए सबसे आसान तरीका, मिनटों में सामने वाले के पास पहुंच जाएंगे पैसे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की UPI 123Pay सर्विस उन लोगों के लिए है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, लेकिन उनका बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

बिना इंटरनेट और मैसेज किए कैसे करें UPI पेमेंट? जान लीजिए सबसे आसान तरीका, मिनटों में सामने वाले के पास पहुंच जाएंगे पैसे
बिना इंटरनेट कैसे करें UPI पेमेंट

UPI Payment Without Internet: आजकल के डिजिटल दौर में किसी को पेमेंट या पैसे भेजना बहुत ही ज्यादा आसान हो गया है. अब UPI की मदद से आसानी से सामने वाले को पेमेंट किया जा सकता है. लेकिन UPI पेमेंट करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन होना बहुत जरूरी है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम ऐसी जगह पर होते हैं जहां नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता, और उसी समय UPI से पेमेंट करना जरूरी हो जाता है. ऐसे हालात में हम परेशान हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि अब बिना इंटरनेट के भुगतान कैसे किया जाए. लेकिन क्या आपको पता है UPI से हम बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन और मैसेज किए बिना भी पेमेंट आसानी से कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

UPI 123Pay सर्विस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की UPI 123Pay सर्विस उन लोगों के लिए है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, लेकिन उनका बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है. इसके जरिए बिना इंटरनेट कनेक्शन वाले मोबाइल से भी UPI भुगतान किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको एक कॉल करनी होती है और सामने वाले के पास मिनटों में पैसे पहुंच जाते हैं.


कैसे करें इस्तेमाल

  • अपने फोन से UPI 123Pay IVR नंबर 08045163666 पर कॉल करें.
  • कॉल लगने के बाद निर्देश सुनें और अपनी भाषा चुनें.
  • पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, आवाज में बताए गए निर्देशों के अनुसार मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते को लिंक करें.
  • इसके बाद ट्रांजैक्शन का ऑप्शन चुनें, जैसे बैलेंस चेक करना, पैसे भेजना या पैसे मांगना.
  • पैसे भेजने (Send Money) का ऑप्शन चुनें.
  • सामने वाले का मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज करें.
  • पेमेंट की अमाउंट दर्ज करें.
  • ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए अपना UPI पिन डालें.
  • कन्फर्मेशन आने के बाद कॉल काट दें.

जरूरी बात

UPI 123Pay सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर का मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के दौरान यूजर को 4 से 6 अंकों का UPI पिन बनाना होता है, और हर ट्रांजैक्शन के लिए यही पिन डालना जरूरी होता है. अगर आपके पास पहले से UPI पिन है, तो आप उसी पिन का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं. इस सर्विस के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती और यह नॉर्मल वॉयस कॉल के जरिए ज्यादातर फीचर फोनों पर काम करती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com