विज्ञापन

UP Smart Meter Refund: आज से लौटेगी स्मार्ट मीटर की अतिरिक्त वसूली गई रकम, 4 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत

आज यानी 15 जुलाई से UPPCL ने स्मार्ट मीटर के लिए नए बिजली कनेक्शन के दौरान उपभोक्ताओं से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

UP Smart Meter Refund: आज से लौटेगी स्मार्ट मीटर की अतिरिक्त वसूली गई रकम, 4 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत
आज से होगा यूपी स्मार्ट मीटर का रिफंड
Photo Credit: NDTV

उत्तर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्मार्ट मीटर के लिए नए बिजली कनेक्शन के दौरान उपभोक्ताओं से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस करने की प्रक्रिया आज, 1 जुलाई से शुरू कर दी है. इस फैसले से प्रदेश के करीब 4 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

पावर कॉरपोरेशन ने 31 दिसंबर 2025 को कॉस्ट डाटा बुक की मंजूरी के पहले तक हर सिंगल फेज मीटर के 6016 रुपये जबकि थ्री फेज मीटर के 11,341 रुपये वसूले थे. कॉस्ट डेटा बुक में नियामक आयोग ने सिंगल फेज मीटर के दाम 2800 रुपये और थ्री फेज मीटर के दाम 4100 रुपये तय कर दिए थे. ऐसे में सिंगल फेज वाले ग्राहकों को 3216 और 3 फेज वालों को 7241 रुपए वापस होंगे.उपभोक्ता परिषद के मुताबिक पावर कॉरपोरेशन को कुल मिलाकर तकरीबन 150 करोड़ रुपये वापस होंगे.

आज से शुरू हुई धनवापसी

नियामक आयोग के आदेश के बाद UPPCL ने अतिरिक्त वसूली गई राशि लौटाने का निर्णय लिया था. इसी क्रम में आज से धनवापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिन उपभोक्ताओं से अधिक राशि ली गई थी, उन्हें नियमों के अनुसार अतिरिक्त रकम वापस की जाएगी. कई मामलों में यह राशि उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित (एडजस्ट) भी की जा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ?

इस फैसले का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिन्होंने नए बिजली कनेक्शन के दौरान स्मार्ट मीटर के लिए 6,016 रुपये जमा किए थे. अनुमान है कि ऐसे करीब 4 लाख उपभोक्ता प्रदेशभर में हैं.

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

लंबे समय से उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की लागत को लेकर सवाल उठा रहे थे. जगह-जगह और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा स्मार्ट मीटर को तोड़ने की भी वीडियो सामने आए थे. अब नियामक आयोग के आदेश के अनुपालन में अतिरिक्त वसूली गई राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू होने से लाखों उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी. बिजली विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक मिलेगा कन्फर्म टिकट, जानें नया रेलवे नियम

यह भी पढ़ें: बिहार के हर सरकारी अस्पताल में लगेंगे CCTV, मशीनें खराब मिलीं तो होगी कार्रवाई, हाईवे पर भी तुरंत मिलेगी मेडिकल मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Smart Meter, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com