Jio True 5G: देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस देने के लिए सबसे तेज और व्यापक 5जी नेटवर्क (5G Network) खड़ा करने के मकसद से देश भर में करीब एक लाख टेलीकॉम टावर लगाए हैं. इस मामले में जियो ने एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है. देश में 5जी टेलीकॉम टावर लगाने के मामले में भारती एयरटेल दूसरेै नंबर पर है.टेलीकॉम डिपार्टमेंट के हालिया आंकड़ों के अनुसार, टेलीकॉम टावर लगाने के मामले में जियो दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी एयरटेल से लगभग पांच गुना आगे है.
टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नेशनल ईएमएफ पोर्टल पर जारी दैनिक स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने 700 मेगा हर्ट्ज और 3,500 मेगा हर्ट्ज वाले 99,897 बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित किए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी भारती एयरटेल ने कुल 22,219 बीटीएस स्थापित किए हैं. गुरुवार को मौजूद स्थिति के अनुसार, प्रत्येक बेस स्टेशन के लिए जियो (Jio) के पास तीन सेल युनिट हैं जबकि एयरटेल (Airtel) के पास दो सेल युनिट हैं. आपको बता दें कि ज्यादा टावर और सेल युनिट होने से इंटरनेट की रफ्तार अधिक रहती है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
28 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जियो के इंटरनेट की टॉप स्पीड 506 मेगाबाइट प्रति सेकेंड यानी एमबीपीएस (MBPS) आंकी गई जबकि एयरटेल 268 MBPS की हाई स्पीड के साथ दूसरे स्थान पर रहा.
इससे पहले रिलायंस जियो ने मंगलवार 21 मार्च को भारत के 41 नए शहरों में अपनी हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस जियो ट्रू 5जी (Jio True 5G) को रोलआउट किया. इन नए शहरों के जुड़ने के बाद अब देश के 406 शहरों तक जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पहुंच गया है. Jio 5G नेटवर्क को देश के 400 से ज्यादा शहरों में लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है. कंपनी का दावा है कि इस मामले में बाकी टेलीकॉम कंपनियां अभी काफी पीछे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं