गाड़ी में मॉडिफिकेशन करवाना आजकल कार लवर्स के बीच एक ट्रेंड बन चुका है. अपनी गाड़ी को दूसरों से अलग दिखाने के लिए लोग एलॉय व्हील्स, हैवी साउंड सिस्टम से लेकर इंजन तक में बड़े चेंज करवा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते बैं, शौक-शौक में करवाया गया मॉडिफिकेशन आपकी जेब पर भारी भी पड़ सकता है. दरअसल, कार में मॉडिफिकेशन करवाने के बाद कंपनी को बताना बेहद जरूरी होता है, वरना आपका इंशयोरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी बाते बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है.
मॉडिफिकेशन के बाद जरूर कर लें ये काम
NCIB की आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक गाड़ी में बदलाव कराने के बाद, कंपनी को बताना बेहद जरूरी होता है. इंश्योरेंस कानून के तहत गाड़ी में कोई भी बड़ा बदलाव यानी मॉडिफिकेशन करने पर कंपनी को सुचित करना और 'Endorsement' लेना काफी ज्यादा जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: Phonepe पर पैसे लेकर कैश देना पड़ सकता है भारी, नया साइबर फ्रॉड कर सकता है आपका अकाउंट फ्रीज
न लें तो क्या होगा?
अगर कोई गाड़ी में मॉडिफिकेशन करवाता है और 'Endorsement' नहीं लेता है तो, तो ये पॉलिसी शर्तों का उल्लंघन माना जाता है. साथ ही ऐसे में इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है. इसके चलते गाड़ी मॉडिफाई करवाएं तो इंश्योरेंस कंपनी को लिखित में जरूर बताएं.
वाहन चालकों के लिए आवश्यक जानकारी। pic.twitter.com/g8Rq3PiRX9
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) June 12, 2026
मॉडिफिकेशन करवाने के बाद किन बातों का रखें ध्यान?
- कार में किसी भी तरह की मॉडिफिकेशन से पहले या बाद में अपनी इंश्योरेंस कंपनी को जरूर लिखित में सूचित करें. इसके अलावा बिना बताए कोई भी बड़ा या स्थायी मॉडिफिकेशन न करवाएं.
- मॉडिफिकेशन करवाने के बाद 'Endorsement' लेना सुनिश्चित करें.
- इंश्योरेंस कंपनी को मॉडिफिकेशन के बारें सही जानकारी दें. किसी को मॉडिफिकेशन को छुपाना या गलत जानकारी देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
- अपने इंश्योरेंस कवरेज को सुरक्षित रखें और क्लेम के समय परेशानी से बचें. बिना Endorsement के क्लेम करने के बाद आपका इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: मदार से दरभंगा तक सफर होगा आसान, अब जल्द रोज दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट और टाइमिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं