विज्ञापन

Special Train: नवरात्रि और ईद पर रेलवे चलाएगा 16 स्पेशल ट्रेन, वैष्णो देवी कटरा और वाराणसी के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखिए लिस्ट

Indian Railway Special Train: चैत्र नवरात्रि और जमात-उल-विदा यानी ईद के पावन पर्वों पर भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 16 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यहां देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

Special Train: नवरात्रि और ईद पर रेलवे चलाएगा 16 स्पेशल ट्रेन, वैष्णो देवी कटरा और वाराणसी के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखिए लिस्ट
नवरात्रि और ईद पर स्पेशल ट्रेन
file photo

Indian Railway Special Train: भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. हर दिन यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का संचालन किया जाता है. इसके अलावा रेलवे त्योहारों के मौके पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी करता है. इसी कड़ी में चैत्र नवरात्रि और जमात-उल-विदा यानी ईद के पावन पर्वों पर भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 16 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें दिल्ली, नई दिल्ली (NDLS), आनन्द विहार (ANVT) और दिल्ली सराय रोहिल्ला (DLI) से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी. चलिए आपको बताते हैं कहां से कहां तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें.

यह भी पढ़ें:- Train Cancelled: 23 से 26 मार्च के बीच कर रहे हैं ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग? भारतीय रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें, देख लीजिए पूरी लिस्ट

नवरात्रि और ईद पर स्पेशल ट्रेन

- गाड़ी संख्या 04060, नई दिल्ली से सुपौल तक 18 तारीख से 21 तारीख तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04059, सुपौल से नई दिल्ली तक 20 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04014, आनन्द विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार तक 17 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04013, लौकहा बाजार से आनन्द विहार टर्मिनल तक 17 मार्च से 24 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04217, वाराणसी जंक्शन से लखनऊ तक 17 मार्च से 04 अप्रैल तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04218, लखनऊ से वाराणसी जंक्शन तक 17 मार्च से 04 अप्रैल तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04652, अमृतसर जंक्शन से जयनगर तक 18 मार्च से 29 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04651, जयनगर से अमृतसर जंक्शन तक 17 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04056, आनन्द विहार टर्मिनल से बलिया तक 18 मार्च से 25 तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04055, बलिया से आनन्द विहार टर्मिनल तक 19 मार्च से 26 तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04654, अमृतसर जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन तक 18 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04653, न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन तक 21 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04687, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बड़गाम तक 17 मार्च से 04 अप्रैल तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04688, बड़गाम से बानिहाल तक 17 मार्च से 04 अप्रैल तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04081, नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक 17 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी.

- गाड़ी संख्या 04082, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली तक 18 मार्च से 31 मार्च चलेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com