विज्ञापन

श्रावणी मेला के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन

रेलवे ने 30 जून से शुरू हो रहे श्रावणी मेला के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों का ऐलान किया है. जो बिहार-झारखंड में चलेंगे.

श्रावणी मेला के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ऐलान
IANS

इस साल श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. श्रावणी मेला में लाखों की संख्या में कांवरिया वैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा ट्रेन यात्रा में भीड़ उमड़ती है. कांवरिया और अन्य यात्रियों को दिक्कत नहीं हो इसके लिए अभी से व्यवस्था की जा रही है. इस दौरान रेलवे ने श्रावणी मेला के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों का ऐलान किया है.

रेलवे ने जानकारी दी है कि श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कोडरमा-तिलैया-नवादा-शेखपुरा-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज के रास्ते रांची और भागलपुर के मध्य 2 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन जाएगा. जिनका विवरण निम्नानुसार है - 

गाड़ी सं. 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 

यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बोकारो-गोमो-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज के रास्ते चलेगी. गाड़ी सं. 08690 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26.07.2026 से 09.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को रांची से 17.40 बजे खुलकर 19.00 बजे मुरी, 20.25 बजे बोकारो स्टील सिटी, 20.58 बजे चन्द्रपुरा, 21.25 बजे गोमो, 21.45 बजे पारसनाथ, 22.13 बजे हजारीबाग रोड, 22.45 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर, 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 27.07.2026 से  10.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को भागलपुर से 09.10 बजे खुलकर  09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल,  11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 16.10 बजे हजारीबाग रोड, 16.33 बजे पारसनाथ, 17.05 बजे गोमो, 18.53 बजे चन्द्रपुरा, 19.35 बजे बोकारो स्टील सिटी, 20.38 बजे मुरी स्टेशनों पर रूकते हुए 22.20 बजे रांची पहुंचेगी. इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे.

गाड़ी सं. 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 

यह ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज के रास्ते चलेगी. गाड़ी सं. 08646 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 27.07.2026 से 11.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रांची से 17.30 बजे खुलकर 19.10 बजे बरकाकाना, 20.22 बजे हजारीबाग टाउन, 22.40 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर, 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 08645 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 28.07.2026 से 12.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को भागलपुर से 09.10 बजे खुलकर 09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल, 11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा,  13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 17.38 बजे हजारीबाग टाउन एवं 19.10 बजे बरकाकाना स्टेशनों पर रूकते हुए 21.40 बजे रांची पहुंचेगी. इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें ट्रेन का रूट- शेड्यूल और समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shravani Mela, Shravani Mela 2026, Shravani Mela Special Trains, Baidyanath Dham, Shravani Mela Bhagalpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com