श्रावणी मेला की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही शिव भक्तों की भीड़ कांवड़ यात्रा पर निकल चुका है. कांवड़ यात्रा के लिए जगह-जगह व्यवस्थाएं किये जा रहे हैं. इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का प्रभाव सबसे अधिक रेलवे पर पड़ता है. ऐसे में रेलवे कांवड़ा यात्रा करने वाले भक्तों की सुविधा के लिए ट्रेन की व्यवस्थाएं कर रहा है. इसमें ट्रेन के स्टॉपेज, स्पेशल ट्रेन, ट्रेन के फेरे जैसी सुविधाएं दी जा रही है. दानापुर मंडल लगातार आम यात्रियों और कांवड़ यात्रा के भक्तों के लिए ऐलान कर रहा है.
दानापुर मंडल ने हाल ही में 10 जोड़ी ट्रेनों का फतुहा, हरदास बीघा, खुसरूपुर, करौटा, अथमलगोला, मनकठा एवं गांधी हाल्ट/स्टेशनों पर इन ट्रेनों का 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक अस्थायी ठहराव का ऐलान किया था. वहीं अब अशोकधाम जाने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा दी है.
दरअसल, देवघर की यात्रा के बाद काफी संख्या में कांवड़ यात्रा करने वाले भक्त अशोकधाम जाना चाहते हैं. ऐसे में दानापुर मंडल ने अशोकधाम स्टेशन पर गाड़ियों के स्टॉपेज का ऐलान किया है. यानी अब भक्त देवघर की यात्रा से सीधे अशोकधाम पहुंच सकते हैं.
अशोकधाम स्टेशन पर रुकेगी देवघर-पटना-देवघर मेमू ट्रेन
श्रावणी मेला के दौरान दानापुर मंडल के अशोकघाम स्टेशन पर गाड़ी सं. 63209/63210 देवघर-पटना-देवघर मेमू का 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है. गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना मेमू सुबह 10.12/10.14 बजे अशोकघाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी. जबकि गाड़ी सं. 63210 पटना-देवघर मेमू दोपहर 13.43/13.45 बजे अशोकघाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
बता दें, अशोकधाम बिहार के लखीसराय जिले में स्थित है. यहां पर भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसकी देख रेख बिहार पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है. मंदिर में एक विशाल शिवलिंग स्थापित किया गया है जिसे इंद्रदमनेश्वर महादेव कहा जाता है. इस शिवलिंग और मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं. यहां पूरे साल शिव भक्त पूजा करने के लिए पहुंचते हैं.
यह भी पढ़ेंः Shravani Mela Trains: बैद्यनाथ धाम के कांवड़ यात्रियों के लिए 10 जोड़ी ट्रेनों का बढ़ाया गया स्टोपेज, जानें रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं