विज्ञापन

पटना-पूर्णिया के बीच स्‍पेशल ट्रेन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज को भी फायदा

उत्तर बिहार से सीमांचल तक का सफर यात्रियों के लिए आसान हो गया है. रेलवे ने पटना और पूर्णिया के बीच स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है.

पटना-पूर्णिया के बीच स्‍पेशल ट्रेन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज को भी फायदा
पटना से पूर्णिया के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

पटना और पूर्णिया के बीच मंगलवार (18 अगस्त) को स्पेशल ट्रेन की शुरूआत की गई है.  यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर- खगड़िया-मानसी-सहरसा-बनमनखी के रास्ते पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के मध्य गाड़ी सं. 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का सप्ताह में 5 दिन परिचालन किया जाएगा. इस ट्रेन से उत्तर बिहार से सीमांचल तक का सफर यात्रियों के लिए आसान हो गया है.

इस स्पेशल में 2 AC की 1 बोगी, 3 AC की 3 बोगी, स्लीपर क्लास की 10 बोगी और जनरल कैटगरी की 4 बोगी और SLR की 2 बोगी समेत कुल 10 बोगी होगी.

क्या है पटना-पूर्णिया ट्रेन गाड़ी सं. 03216 का रूट और शेड्यूल

गाड़ी सं. 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 17 अगस्त, 2026  से 16 सितम्बर, 2026 तक सप्ताह में 5 दिन बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर किया जाएगा. यह स्पेशल पाटलिपुत्र से 23.00 बजे खुलकर 23.30 बजे सोनपुर, 23.42 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.55 बजे मुजफ्फरपुर, 02.00 बजे समस्तीपुर, 02.35 बजे रूसेरा घाट, 02.55 बजे हसनपुर रोड, 03.12 बजे सलौना, 03.53 बजे खगड़िया, 04.10 बजे मानसी,  05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.55 बजे सहरसा, 06.50 बजे दौरम मधेपुरा, 07.18 बजे मुरलीगंज, 07.38 बजे बनमनखी रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.

पूर्णिया से पटना वापसी में गाड़ी सं. 03215 का रूट का शेड्यूल

वापसी में गाड़ी सं. 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 18 अगस्त, 2026 से 17 सितम्बर, 2026 तक सप्ताह में 5 दिन गुरूवार एवं रविवार को छोड़कर किया जाएगा. यह स्पेशल 09.10 बजे पूर्णिया कोर्ट, 09.35 बजे बनमनखी, 09.55 बजे मुरलीगंज, 10.15 बजे दौरम मधेपुरा, 11.00 बजे सहरसा, 11.51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 12.58 बजे मानसी, 13.12 बजे खगड़िया, 13.36 बजे सलौना, 13.50 बजे हसनपुर रोड, 14.10 बजे रूसेरा घाट, 14.50 बजे समस्तीपुर, 15.50 बजे मुजफ्फरपुर, 16.45 बजे हाजीपुर, 17.00 बजे सोनपुर रुकते हुए 17.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

यह भी पढ़ेंः NHAI ने 121 टोल प्लाजा पर शुरू किया FASTage Local Pass, जानें किसे होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways Special Train List, Patna News, Purnia News, Bihar Train, Bihar Special Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com