विज्ञापन

UP में यहां लगेंगे खास शिविर, आधार कार्ड की गलतियों का होगा सुधार, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

यूपी के बलरामपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए स्पेशल कैंप आयोजित करने का फैसला लिया है. इन कैंप का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है.

UP में यहां लगेंगे खास शिविर, आधार कार्ड की गलतियों का होगा सुधार, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
यूपी में आयोजित होंगे विशेष शिविर
Photo Credit: NDTV

अगर आप यूपी के रहने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. बलरामपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है. इसके चलते जनपद की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में खासतौर से आधार संशोधन और फैमिली ID निर्माण शिविर आयोजित किए जाने का फैसला किया है. आइए जानते हैं इसमें लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और ये शिविर कहां-कहां लगेंगे.

क्यों किया जा रहा विशेष शिविर का आयोजन?

ग्रामीणों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिधि, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेटिक (फिंगरप्रिंट) से संबंधित कई गलतियां हैं. इन गलतियों के कारण ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं हो पा रहा था. इससे पात्र लाभार्थी विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह जा रहे थे. इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.

कहां लगेंगे ये खास शिविर?

विशेष शिविर का आयोजन इन विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में होगा.

  • बलरामपुर
  • पचपेड़वा
  • गैंडास बुजुर्ग
  • रेहराबाजार
  • गैसड़ी
  • श्रीदत्तगंज
  • हरैया सतघरवा
  • तुलसीपुर
  • उतरौला

शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं

इन खास शिविर में लोगों को ये सुविधाएं मिलेंगी.

  • आधार में अपडेट
  • बायोमेट्रिक अपडेट
  • मोबाइल नंबर अपडेट
  • फैमिली आईडी बनाई जाएगी.
  • ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन

सुबह 10 बजे से लगेंगे कैंप

जारी आदेश के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और आधार मशीन ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर सुबह 10:00 बजे शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें. साथ ही शिविरों का संचालन तब तक किया जाएगा जब तक उपस्थित सभी नागरिकों के आधार अपडेटेशन और फैमिली आई०डी० निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो जाता.

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इन शिविर में आने से पहले लोगों से अपील की गई है, कि वे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान प्रमाण जैसे वोटर आईडी और पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ और परिवार के सभी सदस्यों की डिटेल्स न लाना भूलें.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर न करें जल्दबाजी, छोटी सी लापरवाही भी करा सकती है बड़ा नुकसान, NCIB ने बताई जरूरी टिप्स

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी, क्या इस बार किसानों को एक साथ मिलेंगे 4000 रुपये

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com