सरकार ने 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली तिमाही (1 जनवरी से 31 मार्च 2025) के लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना जैसी छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) पर ब्याज दरों (Interest rates) में कोई बदलाव नहीं किया है. यह लगातार चौथी तिमाही है जब सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों से जुड़ी यह जानकारी वित्त मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन से मिली है.
लोगों को लग रहा था कि नए साल में सरकार से उन्हें बढ़ी ब्याज दरों का तोहफा मिल सकता है, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुई. इसका मतलब फाइनेंशियल 2024-25 की आखिरी तिमाही में भी इन योजनाओं पर वही ब्याज दरें मिलेंगी जो पिछली तिमाही में मिल रही थी. आइए इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाली ब्याज दरों पर एक नजर डालते है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्मॉल सेविंग स्कीम और उन पर मिलने वाली ब्याज दरें
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर : 8.2%
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर : 7.1%
- पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 4%
- किसान विकास पत्र (KVP) पर 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 7.5%
- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 7.7%
- पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 7.4%
- पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स डिपॉजिट पर 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर : 4.0%
- 1 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 6.9%
- 2 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर : 7.0%
- 3 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 7.1%
- 5 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 7.5%
- 5 साल के पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 6.7%
- सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक ब्याज दर: 8.2%
आपको बता दें कि सरकार हर तिमाही में इन योजनाओं पर ब्याज दरों का ऐलान करती है. यह चौथी तिमाही है जब सरकार ने इन योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. भारत सरकार द्वारा समर्थित यह छोटी बचत योजनाएं आम लोगों को बचत करने और अपने फ्यूचर को सिक्योर करने का मौका देती हैं.
कैसे तय होती हैं ब्याज दरें?
इन स्कीम्स यानी योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी बॉन्ड की यील्ड के आधार पर तय की जाती हैं. निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इन योजनाओं की दरें सरकारी बॉन्ड यील्ड से थोड़ी ज्यादा रखी जाती हैं.
पिछली बार कब बदली थीं ब्याज दरें?
पिछली साल जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में ब्याज दरों में बदलाव किया गया था. यानी अप्रैल 2024 से अब तक ब्याज दरों में एक बार भी बदलाव नहीं किया गया है. जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में भी केवल 3 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं