विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए कौन-कौन सी योजना, किस स्कीम में कितना पैसा देती है सरकार

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण और आगे बढ़ाने के लिए आधा दर्जन से अधिक योजनाएं चलाई जाती है. जिसमें बेटी के जन्म से उच्च शिक्षा और आजीविका और शादी के लिए लाभ दिया जाता है.

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए कौन-कौन सी योजना, किस स्कीम में कितना पैसा देती है सरकार
यूपी में बेटियों के लिए कौन-कौन सी योजना
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए आधा दर्जन से ज्यादा योजनाएं चलाई जा रही है. महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा, लिंगानुपात में सुधार करने और बाल विवाह को रोकने के उद्देश्य से योजनाएं चलायी जा रही है. यूपी में बेटियों के जन्म से ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसके साथ शिक्षा और खुद को आगे बढ़ाने लिए आर्थिक मदद के रूप में लाभ दिया जाता है. इतना ही नहीं गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सरकार योजनाएं चला रही है. चलिए आपको उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलायी जा रही है उसके बारे में बताते हैं.

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटियों के जन्म के साथ ही शुरू होता है. वहीं उच्च शिक्षा तक 6 चरणों में कुल 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है. इसका लाभ परिवार में अधिकतम दो बेटियों को मिलता है. इस योजना में शर्त है कि परिवार की सालाना इनकम 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए सरकार 1 लाख रुपये की सहायता देती है. इसमें 60 हजार रुपये सीधे दुल्हन के खाते में भेजे जाते हैं.

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अनाथ बच्चों और बेटियों के लिए चलाया जा रहा है. जिन बेटियों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन बच्चों की पढ़ाई और उनके देखभाल का खर्च सरकार उठाती है.

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना यूपी के बालिकाओं के लिए है. इसमें कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें मुफ्त स्कूटी दी जाती है. इसके साथ रजिस्ट्रेशन का खर्च भी सरकार देती है.

कन्या विद्या धन योजना

कन्या विद्या धन योजना भी छात्राओं के लिए ही है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा मेरिट से पास करने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 30 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है. हालांकि इस योजना में शर्त है कि यह गरीबी रेखा से नीचे यानी BPL कैटगरी में आने वाले परिवारों की मेधावी बेटियों को योजना का लाभ दिया जाता है.

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना का लाभ गरीब परिवार यानी BPL कैटगरी में आने वाले परिवार की बेटियों को मिलता है. योजना में गरीब-मजदूरों के घर में जन्मे बेटियों को सरकार 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देची है. वहीं इसमें बेटा होने पर भी 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है.

विधवा पेंशन

विधवा पेंशन महिलाओं के लिए योजना है. इस योजना का लाभ उन महिलाओं और बेटियों को मिलता है जो बेसहारा या अनाथ होती है. उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर महीने 1000 रुपये पेंशन के रूप में राशि दी जाती है.

यह भी पढ़ेंः Rakhi Gift 2026: यूपी-बिहार से लेकर एमपी-राजस्थान तक किस राज्य में महिलाओं को सरकार से मिला कौन सा तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Government Scheme, UP Government Scheme For Women, UP Government Schemes, Uttar Pradesh News, Scooty Scheme For Girl In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com