2000 Note Exchange Status: क्या आपकी अलमारी के किसी कोने में या पुरानी डायरी में अभी भी गुलाबी रंग वाला 2000 रुपये का नोट दबा पड़ा है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोटों को लेकर अपडेट जारी किया है. आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट से 2000 के नोटों की विदाई करीब-करीब पूरी हो चुकी है, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. रिजर्व बैंक ने बताया है कि आपके पास रखे नोट का अब क्या होगा और आप इसे कैसे वापस कर सकते हैं.
Most ₹2000 banknotes in circulation have already been returned, but if you still have one, here's what you should know:
— ReserveBankOfIndia (@RBI) July 9, 2026
- ₹2000 banknotes continue to be legal tender
- You can exchange them at the 19 RBI Issue Offices
- You can also send them through India Post to any RBI… pic.twitter.com/5k5AShAXSF
98% से ज्यादा नोट लौटे वापस
19 मई 2023 वो तारीख थी, जबआरबीआई ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने के बारे में बताया था, तब मार्केट में टोटल 3.56 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के 2000 के नोट मौजूद थे. 30 अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अब मार्केट में केवल 5,451 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं. मतलब ये कि 98.47% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस जा चुके हैं. लेकिन, जो 1.5% के करीब नोट अभी भी लोगों के पास हैं, उन्हें लेकर आरबीआई ने जानकारी साझा की है.
क्या अब भी लीगल टेंडर है 2000 का नोट?
परेशान ना हो. रिजर्व बैंक के अनुसार आपके पास रखा 2000 का नोट फिलहाल रद्दी नहीं बना है. आरबीआई ने साफ कहा है कि 2000 के बैंक नोट अभी भी लीगल टेंडर बने रहेंगे. यानी इसकी वैल्यू खत्म नहीं हुई, बस इसके लेन-देन और बदलने के नियम बदले हैं.
अब कहां बदलें अपना नोट?
7 अक्टूबर 2023 तक देश के सभी बैंक में इन नोटों को बदला या जमा किया जा रहा था, पर अब ये सुविधा बंद हो चुकी है. लेकिन अगर आप अभी भी नोट बदलना चाहते हैं, तो आपके पास दो रास्ते हैं.
- ग्राहक सीधे भारतीय रिजर्व बैंक के देश भर में मौजूद 19 रीजनल ऑफिस में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं या अपने बैंक खाते में जमा करने के लिए दे सकते हैं.
- आरबीआई के साथ अगर आपके शहर में रिजर्व बैंक का रीजनल ऑफिस ऑफिस नहीं है, तो टेंशन की कोई बात नहीं. आप देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर 2000 के नोटों को इंश्योर्डु पोस्ट के जरिए आरबीआई के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं. ये पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा.
जल्द निपटाएं काम
एक बात जान लीजिए कि भले ही ये नोट अभी वैलिड हैं, लेकिन इन्हें जेब में लेकर घूमने या बाजार में ले जाने से कोई फायदा नहीं है. क्योंकि दुकानदार इन्हें लेंगे ही नहीं. इसलिए समझदारी इसी में है कि बिना देरी किए पोस्ट ऑफिस या आरबीआई ऑफिस में इन्हें अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं