विज्ञापन

RBI Update: 2 हजार का नोट अभी है पास? RBI से जानें कैसे कर पाएंगे उसका इस्तेमाल

RBI Update on Rs 2000 Note: आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी का मतलब है कि लोगों को साफ‑सुथरे और अच्छे हालत वाले नोट मिलते रहें और नकली नोटों पर रोक लगे.

RBI Update: 2 हजार का नोट अभी है पास? RBI से जानें कैसे कर पाएंगे उसका इस्तेमाल

RBI Update on Rs 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कभी देश की सबसे बड़ी करेंसी रहा 2000 का नोट अब लगभग इतिहास बनने को है. दरअसल आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार अब तक 98.47% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके हैं.

जब 19 मई 2023 को आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी में 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था, तब बाजार में इनकी कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपये थी. तीन साल बाद 30 अप्रैल 2026 तक ये आंकड़ा सिमटकर 5,451 करोड़ रुपये रह गया है.

क्या अभी भी लीगल टेंडर है 2000 का नोट?

लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या उनके पास रखा दो हजार का नोट अब सिर्फ कागज का टुकड़ा है? जिसका जवाब देते हुए आरबीआई ने बताया कि भले ही इन नोटों को चलन से हटा दिया है, लेकिन ये अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं. मतलब नोट की वैल्यू अभी भी बरकरार है, हालांकि आप इसे दुकानों या दूसरे लेनदेन में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें- 1,669 से बढ़कर 3,100 रुपये हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम! व्‍यापारी हुए परेशान तो क्‍या बोली कंपनी?

अगर आपके पास बचे हैं नोट, तो ऐसे बदलें

  • अगर आपके पास कही भूले बिछड़े अभी भी 2000 का नोट दबा रह गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आरबीआई ने नोट बदलने और जमा करने के रास्ते अभी भी खुले रखे हैं.
  • देश में मौजूद आरबीआई के 19 रीजनल ऑफिस में जाकर आप अभी भी नोट बदल सकते हैं या अपने खाते में जमा करा सकते हैं.
  • अगर आप आरबीआई ऑफिस नहीं जा सकते, तो देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से डाक के जरिए अपने नोट आरबीआई के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं. ये अमाउंट सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगी.
  • इसके अलावा आरबीआई ने ग्राहकों को सीधे अपने बैंक खातों में ये नोट जमा करने की सुविधा भी दी हुई है.

क्यों लिया था वापसी का फैसला?

आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी का मतलब है कि लोगों को साफ‑सुथरे और अच्छे हालत वाले नोट मिलते रहें और नकली नोटों पर रोक लगे. 2000 के नोट 2016 की नोटबंदी के बाद इसलिए लाए गए थे, क्योंकि उस समय देश में नकदी की तुरंत जरूरत थी. जब नकदी की समस्या खत्म हो गई तो आरबीआई ने फैसला किया कि दो हजार के नोट चलन में रखना जरूरी नहीं है. इसलिए इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें: जब स्‍टीव जॉब्‍स ने Apple CEO पद के लिए बढ़ाया था टिम कुक का नाम... वायरल हुए त्‍यागपत्र में भावुक मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com