Ration Card Apply Online: भारत में काफी सरकारी चीजों को डिजिटल बनाया जा रहा है. जिन कामों को कराने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने होते थे. उसे अब घर बैठे चुटकियों में किया जाने लगा है. राशन कार्ड को भी लगातार डिजिटल इंप्रूव किया जा रहा है. इसके तहत राशन कार्ड में वितरण प्रणाली में बायोमैट्रिक को जोड़ा गया है. वहीं अब लोग राशन कार्ड को भी ऑनलाइन आवेदन देकर बनवा सकते हैं.
राशन कार्ड केवल मुफ्त राशन के लिए नहीं बल्कि यह एक ID प्रूफ की तरह भी इस्तेमाल होता है. ऐसे में राशन कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज में से एक है. लेकिन अब इसे बनवाने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है और न ही किसी एजेंट को पैसे देने की जरूरत है. बल्कि यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसे आप घर बैठ कर सकते हैं.
राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज देने होते हैं. इसमें आधार कार्ड जरूरी होता है जो परिवार के हर सदस्य का देना होता है जिनका नाम राशन कार्ड में जोड़ना है. इसके अलावा ID प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट डिटेल और परिवार का फोटो.
घर बैठ कैसे करें राशन कार्ड के लिए आवेदन
आपको राशन कार्ड के आवेदन के लिए अपने राज्य के फूड एंड सिविल स्पलाई डिपार्टमेंट की आधिकारिक साइट पर जाना होगा. यहां नए राशन कार्ड के रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनना है. इसमें मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करना होगा. इसके बाद फॉर्म में पूरी जानकारी भरें परिवार के सदस्यों की जानकारी, पता और इनकम डिटेल भरें. इसके साथ मांगे जा रहे दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड करें. आवेदन को सबमिट करने के बाद रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखे. आप इसके जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन के बाद फील्ड अधिकारी इसका वेरिफिकेशन करेगा, जिसके बाद 15 या 30 दिनों में राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है. अप्रूव होते ही आप अपनी ई-राशन कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः
1 अक्टूबर से किन लोगों का राशन कार्ड हो जाएगा बंद, 21 सितंबर तक है डेडलाइन
यूपी में कब मिलेगा सितंबर महीने का फ्री राशन, सामने आई तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं