विज्ञापन

जर्मनी की महिला ने भारत के 4 शहरों को दी सेफ्टी रेटिंग, लोग बोले- 'दिल्ली-गुरुग्राम जाओ तो बंदूक साथ रखना'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एलिस का वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी, जिसमें एक यूजर ने उन्हें दिल्ली और गुरुग्राम जाने पर सुरक्षा के लिए साथ में बंदूक रखने तक की नसीहत दे डाली.

जर्मनी की महिला ने भारत के 4 शहरों को दी सेफ्टी रेटिंग, लोग बोले- 'दिल्ली-गुरुग्राम जाओ तो बंदूक साथ रखना'
एलिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बैंगलोर, पुणे, लोनावला और मुंबई की सेफ्टी रेटिंग बताई.
Instagram@aliawayadventures

Viral Video: जर्मनी की महिला ट्रैवलर एलिस पिछले करीब 20 दिनों से भारत घूम रही हैं. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत बेंगलुरु से की थी, जिसके बाद वो पुणे, लोनावला और मुंबई गईं और अब वे दिल्ली आ गई हैं. 18 सितंबर को मुंबई छोड़ने से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे सोलो ट्रैवलिंग को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. उन्होंने भारत की 4 फेमस लॉकेशन्स को 10 में से रेटिंग देते हुए बताया कि उनकी नजर में कौन सा शहर उन्हें सबसे ज्यादा सेफ लगा.

बेंगलुरु को मिले 10 में से 9 नंबर

इंस्टाग्राम पर aliawayadventures नाम के अकाउंट से शेयर करीब 1 मिनट की इस वीडियो में एलिस ने सुरक्षा के मामले में सबसे बेहतरीन रेटिंग कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को दी है. उन्होंने 10 में से 9 नंबर देते हुए कहा कि बेंगलुरु शहर बेहद सुकून देने वाला है. ट्रैवल के दौरान किसी ने भी उनसे अजीब तरीके से बात नहीं की और न ही कोई अप्रिय घटना हुई. बेंगलुरु के लोग उनके साथ बहुत ही दोस्ताना और मददगार रहे.

पुणे और मुंबई दोनों को मिले 8 अंक

अपनी यात्रा में एलिस ने महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई शहरों का भी दौरा किया और दोनों को 10 में से 8 अंक दिए. एलिस ने कहा, 'जब मैं पुणे में थीं, तब वहां त्योहारों का माहौल था और काफी भीड़-भाड़ थी. इसके बावजूद मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई. लेकिन मुंबई की सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि आप शहर के किस इलाके में हैं. लेकिन कुल मिलाकर एक महिला ट्रैवलर के रूप में मुझे मुंबई हमेशा सेफ लगी और कभी कोई परेशानी नहीं हुई.'

लोनावला को मिले सबसे कम नंबर

पहाड़ी और ग्रामीण इलाके लोनावला के एक्सपीरियंस को एलिस ने 10 में से 7.5 की रेटिंग दी. उन्होंने बताया कि वहां बहुत ज्यादा विदेशी या पर्यटक मौजूद नहीं थे, फिर भी उनका अनुभव बिल्कुल भी खराब नहीं रहा. सोलो महिला ट्रैवलर्स की सेफ्टी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देते हुए एलिस ने कहा कि भारत घूमने का उनका यह सफर बहुत ही यादगार रहा.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

एलिस का यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में अपने एक्सपीरियंस शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ तो ऐसे भी हैं जो एलिस को नसीहतें दे रहे हैं.

बेंगलुरु को सबसे सुरक्षित बताने पर एक यूजर ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए लिखा, 'बेंगलुरु बहुत अच्छी जगह है, लेकिन वहां छोटी उबर कैब के ड्राइवर बहुत सिरदर्द होते हैं. वे ज्यादा पैसे ऐंठने के लिए सबसे लंबा रास्ता लेते हैं और उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि आपकी फ्लाइट छूट जाएगी. मेरे साथ वहां दो बार धोखाधड़ी होते-होते बची है.'

एक अन्य यूजर ने देश के अलग-अलग राज्यों का ब्योरा देते हुए लिखा कि गुजरात, ओडिशा, केरल, मंगलौर और नॉर्थ-ईस्ट घूमने के लिए बेहतरीन और सुरक्षित जगहें हैं. लेकिन यूपी-बिहार के लोग सिर्फ उत्सुकतावश घूरते हैं, बुरे नहीं होते. लेकिन दिल्ली और गुड़गांव को लेकर उसने सख्त चेतावनी देते हुए लिखा, 'हो सके तो दिल्ली-एनसीआर से दूर ही रहें. अगर जाना ही पड़े तो अपने साथ कुछ पत्थर या हो सके तो बंदूक जरूर रखें.'

एक तीसरे यूजर ने एलिस की रेटिंग पर तंज कसते हुए मजे लिए और लिखा, 'ओह! आप भारत के सबसे सुरक्षित शहर तो गईं ही नहीं और रेटिंग भी दे दी? बहुत बढ़िया.'

ये भी पढ़ें:- लड़की के कपड़े पहनकर 2 घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घूमा युवक, बोला- 'हर किसी ने मेरा पीछा किया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
German Tourist In India, Solo Female Travel, ALICE, Women Safety India, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com